नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मुरादाबाद रेल मंडल में यात्रियों ने लगभग 1500 टिकट रद्द कर दिए। इसमें 80 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग वाले हैं। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की मुस्तैदी बढ़ाई गई है। कुंभ यात्रा के लिए संचालित ट्रेनें में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद मुरादाबाद रेल मंडल में यात्रियों ने लगभग 1500 टिकट रद्द कर दिए। इनमें 80 फीसदी टिकट ऑनलाइन बुकिंग वाले हैं। घटना के बाद से कई रेलवे स्टेशनों से सामने आ रहीं भीड़ की तस्वीरों से डरकर लोग टिकट निरस्त करा रहे हैं। हालांकि, महाकुंभ जाने वालों की भीड़ अभी भी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन
2 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ मुस्तैद रही, जिससे यात्रियों में असुरक्षा का भाव उत्पन्न न हो। दिल्ली हादसे के बाद से ही मुरादाबाद रेल मंडलों के स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ अलर्ट हो गई। रविवार को अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण किया और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
3 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के आने पर धक्कामुक्की न हो इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही मोर्चा संभालते नजर आए। वहीं मुरादाबाद से काफी संख्या में जीआरपी स्टाफ को गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर स्टेशनों पर भेजा गया है, ताकि वहां स्थिति को संभाला जा सके। कुंभ जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
4 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जनसाधारण, लिंक समेत कई ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी
लिंक एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस से लेकर अनारक्षित बोगियों वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में भी रविवार को सीट पाने के लिए मारामारी रही। कोहरे के कारण कई ट्रेनों के निरस्त होने से समस्या बढ़ गई है। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के अलावा अयोध्या, बनारस, चित्रकूट, मथुरा जाने वाले लोगों की संख्या काफी है।
विज्ञापन
5 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिछले चार सीजन में फरवरी माह में ट्रेनों में कभी इतनी भीड़ नहीं रही। अब महाकुंभ के कारण ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन होगा और 28 फरवरी से कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
6 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
28 तक संगम स्टेशन नहीं जाएंगी तीन ट्रेनें
भीड़ को देखते हुए 28 फरवरी तक संगम स्टेशन को यात्रियों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। इस कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली तीन ट्रेनें प्रयाग जंक्शन पर ही रोक दी जाएंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (14308) बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रयाग जंक्शन तक ही चलेगी।
विज्ञापन
7 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
(14230) योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 26 फरवरी तक प्रयाग जंक्शन तक चलेगी। इसी तरह (14242) नौचंदी एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रयागराज जंक्शन तक संचालित की जाएगी।
8 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद अनुभाग में ट्रेनों में स्थिति सामान्य है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए दिल्ली एनसीआर के स्टेशनों पर फोर्स को भेजा गया है। स्टेशन परिसर में भी ट्रेनों के आवागमन के समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। - आशुतोष शुक्ला, एसपी रेलवे
9 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से सबक, भीड़ कम करने के लिए चलाई गईं तीन स्पेशल ट्रेनें
मुरादाबाद। हादसे से सबक लेकर रेलवे ने दिल्ली से भीड़ छांटने के लिए रविवार को तीन स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इन ट्रेनों के लिए पहले से कोई घोषणा नहीं की गई थी। शनिवार को हुए हादसे के बाद रविवार को भीड़ होने पर रेलवे ने यह निर्णय लिया। दिल्ली से चलने वाली तीन ट्रेनें मुरादाबाद होकर प्रयागराज व फाफामऊ पहुंचीं।
10 of 11
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सीनियर डीसीएम आदित्य शर्मा ने बताया कि (04420) नई दिल्ली-प्रयागराज जंक्शन स्पेशल गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली होते हुए फाफामऊ तक चली। (04422) नई दिल्ली-प्रयागराज जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए प्रयागराज पहुंची।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
(04424) आनंदविहार-प्रयागराज जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस भी गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए प्रयागराज पहुंची। रेल प्रशासन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।