मुरादाबाद में पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले संदीप के भाई मनीष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसकी भाभी नीलम भाई संदीप को छोड़कर प्रेमी जतिन से शादी करना चाहती थी।
मुरादाबाद के स्कूल वैन चालक संदीप कुमार की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। सामने आया है कि संदीप पर उसकी पत्नी तलाक देने का दबाव बना रही थी। यह आरोप मृतक संदीप के भाई मनीष ने लगाए हैं।
पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले संदीप के भाई मनीष ने कहा कि भाभी नीलम जतिन नाम के युवक से शादी करने चाहती थी। मनीष की तहरीर पर पुलिस ने नीलम समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 8
संदीप की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
वीडियो में संदीप ने बयां किया दर्द
कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी आंबेडकर नगर निवासी स्कूल वैन चालक संदीप कुमार (39) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें अपना दर्द बयां करते पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
3 of 8
संदीप कुमार का भाई
- फोटो : अमर उजाला
संदीप को पीटा और अपमान किया
संदीप के भाई मनीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई संदीप की शादी 15 साल पहले मूंढापांडे के वीरपुर निवासी नीलम के साथ हुई थी। नीलम जतिन नाम के युवक से चैटिंग करती थी। वह संदीप को छोड़कर जतिन से शादी करना चाहती थी। इसलिए संदीप को अपने फूफा रॉकी और बुआ गीता के घर बुलाकर संदीप को पीटा और उसका अपमान किया था।
4 of 8
संदीप की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
इसके बाद ही घर लौटने पर संदीप ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी नीलम, जतिन, रॉकी, गीता, साली गुड़िया, ससुर पप्पू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
संदीप की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी आंबेडकर नगर में बुधवार रात स्कूल वैन चालक संदीप कुमार (39) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें संदीप ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैं किसी का दिल नहीं जीत पाया।
वीडियो में पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न और बेइज्जत करने के गंभीर आरोप भी लगाए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद मोबाइल कब्जे में ले लिया। मृतक संदीप कुमार के छोटे भाई मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि संदीप स्कूल वैन चालक थे।
विज्ञापन
6 of 8
संदीप की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
आठ माह से संदीप का अपनी पत्नी से विवाद
शाम को वह चाऊमीन, मोमोज का ठेला भी लगाते थे। संदीप की शादी 15 साल पहले मूंढापांडे थाना क्षेत्र के वीरपुर बरियर गांव निवासी नीलम मसीही से हुई थी। दंपती की दो बेटियां किट्टू और इनाया हैं। मनीष ने बताया कि करीब आठ माह से संदीप का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को नीलम के फूफा रॉकी ने उसे अपने घर मिशन कंपाउंड में एक कार्यक्रम में बुलाया था।
विज्ञापन
7 of 8
संदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
संदीप के साथ मारपीट की और बेइज्जत किया
वहां संदीप की पत्नी और उसके मायके वाले भी थे। मनीष का आरोप है कि संदीप के साथ वहां मारपीट की गई और बेइज्जत किया गया। रात करीब 10:30 बजे संदीप घर लौटे और पहली मंजिल पर चले गए। मनीष, उसके पिता सुरेश कुमार और मां मिथलेश नीचे थीं। कुछ देर बाद जब छत से कुछ गिरने की आवाज आई तो परिजन छत पर पहुंचे।
कमरे में संदीप बिजली के तार के सहारे पंखे से लटका हुआ था। मनीष के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और संदीप को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत की पुष्टि हुई।