फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले जमकर पीटा... फिर तमंचा सटाकर दागी गोली, कुछ सेकंड बाद कार्डियक अरेस्ट से मौत; दहशत में भागे कारोबारी

Tue, 09 Dec 2025 01:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हुए प्रिंस चौहान हत्याकांड में आरोपियों ने पहले उसे जमकर पीटा था। इसके बाद उसे गोली मारी गई थी। गोली लगने के कुछ सेकंड बाद ही कार्डियक अरेस्ट से उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
1 of 12
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में हुई प्रिंस की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि गोली मारने से पहले आरोपियों ने प्रिंस को जमकर पीटा था, जब वह बेसुध होकर नीचे गिर गया तो तमंचा सटाकर गोली दाग दी। 

लाइनपार के चिड़ियाटोला में जिसने भी इस घटनाक्रम को देखा, वह भयभीत हो गया। गोली चलने के बाद कुछ कारोबारी जल्दी दुकानें बंद कर घर चले गए। गोली चलाने वाला आरोपी और उसके साथी बाइक लेकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

2 of 12
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर लोगों ने बताया कि आरोपी कैल्टन स्कूल के सामने वाली गली में भागे हैं। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक उसी क्षेत्र में सिगरेट, पान का खोखा लगाता है। अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर आरोपी युवक के खोखे पर सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। तब भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

3 of 12
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने प्रिंस को उकसाकर घर से बुलाया था
मामला पुलिस की ओर से निपटाए जाने के बाद भी दोनों में विवाद बना रहा। चार माह में दोनों में तीन बार झगड़ा हुआ। इसके बाद सोमवार को प्रिंस को गोली मार दी गई। मृतक के कुछ परिचितों का आरोप यह भी है कि प्रिंस को आरोपियों ने उकसाकर घर से बुलाया था। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे से कई बार मारपीट कर चुके हैं। सोमवार को विवाद इतना बढ़ा कि गोली मारकर हत्या कर दी गई।

4 of 12
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला
पीठ में लगी गोली, सड़क पर ही तोड़ दिया दम
मुरादाबाद में प्रिंस चौहान को आरोपियों ने पीठ में गोली मारी। गोली लगने के कुछ सेकंड बाद ही कार्डियक अरेस्ट से उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। चार माह पहले जब झगड़ा हुआ था तो उस समय पुलिस ने यूं ही मामला रफा दफा कर दिया। कार्रवाई न होने के कारण दोनों के बाद विवाद बढ़ता गया और आखिरकार यह घटना हो गई।
विज्ञापन

5 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता जगपाल सिंह ने बताया कि दो माह पहले बेटे को पीटने के बाद आरोपी पक्ष ने उसके पास तमंचा रख दिया था। हमारे बेटे को डांटा फटकारा और मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी लेकिन दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

6 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अन्य लोगों का आरोप है कि गोली मारने वाला युवक और उसके साथी लाइनपार क्षेत्र में पहले भी बमबाजी कर चुके हैं। पुलिस ने हिरासत में लिए युवक से उसके साथियों के मोबाइल नंबर लिए हैं। उनके घरों का पता पूछा है। सभी मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस जाने से इन्कार शव को मौके पर लाने की मांग 
देर रात तक दिल्ली रोड पर इस बात को लेकर हंगामा होता रहा कि पुलिस शव को वापस परिजनों के पास लेकर आए। जबकि पुलिस उन्हें समझा रही थी कि पोस्टमार्टम हाउस चलकर बेटे का चेहरा देख लें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा लेकिन परिजन नहीं माने।

8 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के पूर्व पार्षद दिनेश सिंह सिसोदिया, जिला कुश्ती संघ के सचिव पवन सिसोदिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई कराने की सलाह दी।

9 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हंगामे के बीच बिगड़ी पिता की हालत, अस्पताल में भर्ती 
लोकोशेड पुल पर हंगामे के दौरान मृतक के पिता जगपाल सिंह की हालत बिगड़ गई। परिजन कार से उन्हें दिल्ली रोड स्थित एपेक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया। कुछ देर बात हायर सेंटर रेफर करने की कार्रवाई होने लगी। एंबुलेंस अस्पताल पहुंची और जगपाल को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए निकल गई।

10 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में परिजनों ने फिर एंबुलेंस को रुकवा लिया। लाइनपार चौकी के पास काफी देर तक एंबुलेंस खड़ी रही। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहीं डॉक्टर को बुलाने का आश्वासन दिया। बड़े बेटे पवन ने बताया कि पिता दिल के मरीज हैं। उनके दो स्टंट डाले जा चुके हैं।

11 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिगरेट के विवाद में युवक की सरेशाम हत्या
मुरादाबाद के लाइनपार के चिड़िया टोला में चार माह पूर्व सिगरेट को लेकर हुई मारपीट में सोमवार सरेशाम 22 वर्षीय प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्त से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

12 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए परिजनों ने साईं अस्पताल के सामने लोकोशेड पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच प्रिंस के पिता की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर चले गए। तब जाकर लोकोशेड पुल का जाम खुल सका। लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी निवासी प्रिंस चौहान बिजली निगम में संविदा पर चालक था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें