फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'नानी' और 'धेवते' का अफेयर...सुनीता ने खाई थी जीवनभर अंशु के साथ रहने की कसम; पति का प्रेमी से कराया कत्ल

Wed, 15 Oct 2025 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपी अंशु की अलेहदादपुर देवा नगला गांव में पिता की ससुराल है। यहां की ग्राम प्रधान उसकी मामी है। अंशु बचपन से ही अपनी माता पुष्पलता के साथ अपनी ननिहाल में रह रहा है। उसकी ननिहाल मृतक वीरपाल के कुनबे में ही है।
विज्ञापन
1 of 9
Moradabad Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के वीरपाल की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बिलारी पुलिस ने मंगलवार दोपहर अलेहदादपुर देवा नगला गांव निवासी वीरपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने वीरपाल की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सुनीता और प्रेमी आशीष उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनीता और आशीष के प्रेम संबंध में रोड़ा बनने पर आशीष ने वीरपाल को मार डाला था। 

अलेहदादपुर देवा गांव के जंगल में अपने ही धान के खेत में सोमवार सुबह गांव निवासी वीरपाल का शव पड़ा हुआ मिला था। नारायणपुर देवा के प्रधान प्रतिनिधि भूप सिंह की सूचना पर पुलिस ने वीरपाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरपाल की हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।
विज्ञापन

2 of 9
वीरपाल की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
वीरपाल के भाई कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने वीरपाल की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी आशीष उर्फ अंशु के खिलाफ वीरपाल की हत्या किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी आशीष उर्फ अंशु और सुनीता को दोपहर में ही गिरफ्तार कर मुरादाबाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 9
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
सुनीता ने अंशु से खाई थीं जीवन भर साथ रहने की कसमें
वीरपाल की हत्या की आरोपी आशीष उर्फ अंशु ने पुलिस पूछताछ में बताया कि धान की फसल की रोपाई की ठेकेदारी करने के दौरान उसकी सुनीता से हुई मुलाकात जल्दी ही प्यार में बदल गई। सुनीता उससे कहने लगी कि अभी तुम्हारी शादी नहीं हुई है और मैं जीवन भर तुम्हारे साथ रहूंगी। यह तभी संभव है जब मेरा पति वीरपाल रास्ते से हट जाए।

4 of 9
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
सांसें थमने तक वीरपाल का गला दबाए रहा अंशु
मुख्य हत्यारोपी अंशु ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि सुनीता के साथ बनाई योजना के तहत 12 अक्तूबर की आधी रात के बाद लगभग एक बजे अंशु वीरपाल के धान के खेत पर पहुंचा। चारपाई पर सो रहे अंशु का अपने हाथों से कसकर गला दबा दिया।
विज्ञापन

5 of 9
वीरपाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद
आरोपी ने बताया कि वीरपाल का तब तक गला दबाए रहा जब तक सांसें थमीं। जब अंशु को पूरा यकीन हो गया कि वीरपाल की जान जा चुकी है तभी उसने वीरपाल के ऊपर से लिहाफ ढक दिया और घटना के फौरन बाद सुनीता के घर पहुंचा। यहां उसने सुनीता को बताया कि मैंने वीरपाल को मार दिया है।
विज्ञापन

6 of 9
वीरपाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद
रिश्ते में नानी धेवता लगते हैं सुनीता और अंशु
हत्या के आरोपी अंशु की अलेहदादपुर देवा नगला गांव में पिता की ससुराल है। यहां की ग्राम प्रधान उसकी मामी है। अंशु बचपन से ही अपनी माता पुष्पलता के साथ अपनी ननिहाल में रह रहा है। उसकी ननिहाल मृतक वीरपाल के कुनबे में ही है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता और अंशु आपस में नानी- धेवता लगते हैं। दोनों की उम्र में भी लगभग 12 साल का अंतर है।
विज्ञापन

7 of 9
वीरपाल हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कहने पर सुनीता पर हुआ शक 
वीरपाल का जंगल में धान के खेत पर शव पड़ा मिलने की सूचना पर मृतक के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही ग्राम प्रधान पति भूप सिंह ने पुलिस को सूचना देने को कहा तभी रोते हुए सुनीता कहने लगी कि मैं अपने पति की मिट्टी खराब नहीं कराऊंगी। यदि पुलिस आएगी तब शव का पोस्टमार्टम होने पर चीर फाड़ होगी। सुनीता द्वारा पुलिस को सूचना न देने की बात कहने पर ही परिजनों और ग्रामीणों को उस पर शक हो गया था। 

8 of 9
वीरपाल हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
सुनीता के मायके वालों और ग्रामीणों में नोकझोंक
मंगलवार सुबह अलेहदादपुर देवा नगला के परिषदीय स्कूल के पास सुनीता के मायके वालों और ग्रामीणों में जमकर नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता को जब यह आशंका हुई कि प्रेमी से पति की हत्या कराने का भेद खुल गया है तब उसने फोन करके मंगलवार तड़के थाना हयातनगर के सैंजना गांव निवासी अपने मायके वालों को गांव बुला लिया। 
विज्ञापन

9 of 9
वीरपाल हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद
सुनीता की योजना तड़के छह बजे अपने घर से निकलने की थी। जैसे ही वह मायके पक्ष के रिश्ते के भतीजे की बाइक पर बैठकर निकली तभी ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए मायके वालों को घेर लिया और सूचना देकर पुलिस को बुलाकर सुनीता को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें