यूपी में एक पति अफेयर की भेंट चढ़ गया। मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। पुलिस ने वीरपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने ही खेत पर वीरपाल की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।
मुरादाबाद की बिलारी पुलिस ने मंगलवार दोपहर अलेहदादपुर देवा नगला गांव निवासी वीरपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। वीरपाल की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सुनीता और पत्नी के प्रेमी आशीष उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनीता और आशीष के प्रेम संबंध में रोड़ा बनने पर आशीष ने वीरपाल की गला घोंटकर हत्या की थी।
सोमवार सुबह अलेहदादपुर देवा गांव के जंगल में अपने ही धान के खेत में गांव निवासी वीरपाल का शव पड़ा हुआ मिला था। नारायणपुर देवा के प्रधान प्रतिनिधि भूप सिंह की सूचना पर पुलिस ने वीरपाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन
2 of 10
वीरपाल हत्याकांड में पत्नी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरपाल की गला दबकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस और वीरपाल के परिजन गंभीर हुए। वीरपाल के भाई कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने वीरपाल की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी आशीष उर्फ अंशु के खिलाफ वीरपाल की हत्या किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
3 of 10
वीरपाल हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : संवाद
पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी आशीष उर्फ अंशु और सुनीता को दोपहर में ही गिरफ्तार कर मुरादाबाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि उनके और अंशु के खेत के पास में हैं।
4 of 10
वीरपाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
चार माह पहले शुरू हुई प्रेमी कहानी
चार माह पहले धान की रोपाई के समय अंशु उसके खेत पर आया था तभी से दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। सुनीता के अनुसार, वह अक्सर अपने पति को शराब पिलाकर रात को धान के खेत पर भेज देती थी और प्रेमी अंशु को घर बुलाकर दोनों शारीरिक संबंध बनाते थे।
विज्ञापन
5 of 10
वीरपाल और उसके हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
कुछ दिन पहले पति ने दोनों को घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे नाराज होकर पति ने उसके साथ मारपीट भी की थी। सुनीता के अनुसार, उसी समय मन में सोच लिया था कि प्यार में रोड़ा बन रहे पति वीरपाल को रास्ते से हटाना है।
विज्ञापन
6 of 10
वीरपाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : संवाद
'अब मैं तेरे बिना नहीं रह सकती'
पुलिस के अनुसार सुनीता ने यह भी बताया कि घटना से कई दिन पहले मैंने प्रेमी अंशु से कहा कि "अब मैं तेरे बिना नहीं रह सकती, यदि तूने पति वीरपाल को ठिकाने नहीं लगाया तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी"।
विज्ञापन
7 of 10
घटना के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
पुलिस को सुनीता ने बताया कि 12 अक्तूबर की सुबह आठ बजे खेत पर पति वीरपाल ने दोनों को गाली देते हुए अपमानित किया था। इसके बाद वीरपाल की हत्या की साजिश रची। 12 अक्तूबर की रात को जब वीरपाल खेत पर सोने चला गया तभी सुनीता के कहने पर अंशु खेत पर पहुंचा और वीरपाल की गला दबाकर हत्या कर दी।
8 of 10
वीरपाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : संवाद
शव पर दहाड़े मार मारकर रोई थी सुनीता
ग्रामीणों के अनुसार सुनीता जब अलेहदादपुर देवा नगला गांव में घटनास्थल पर अपने पति वीरपाल के शव के पास पहुंची तब दहाड़े मार मारकर रोने लगी। पति के शव से लिपटकर बार-बार यही कह रही थी कि तुम मुझे छोड़कर चले गए अब मैं कैसे दुनिया में रह पाऊंगी। मौके पर सुनीता अपने बच्चों से भी लिपटकर रोते हुए यह दिखा रही थी कि पति की हत्या होने से उसे बहुत दुख है।
9 of 10
बिलारी में वीरपाल की गला दबाकर हत्या
- फोटो : संवाद
शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कहने पर सुनीता पर हुआ शक
वीरपाल का जंगल में धान के खेत पर शव पड़ा मिलने की सूचना पर मृतक के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही ग्राम प्रधान पति भूप सिंह ने पुलिस को सूचना देने को कहा तभी रोते हुए सुनीता कहने लगी कि मैं अपने पति की मिट्टी खराब नहीं कराऊंगी। यदि पुलिस आएगी तब शव का पोस्टमार्टम होने पर चीर फाड़ होगी। सुनीता द्वारा पुलिस को सूचना न देने की बात कहने पर ही परिजनों और ग्रामीणों को उस पर शक हो गया था।
सुनीता ने अंशु से खाई थीं जीवन भर साथ रहने की कसमें
वीरपाल के हत्यारोपी आशीष उर्फ अंशु ने पुलिस पूछताछ में बताया कि धान की फसल की रोपाई की ठेकेदारी करने के दौरान उसकी सुनीता से हुई मुलाकात जल्दी ही प्यार में बदल गई। सुनीता उससे कहने लगी कि अभी तुम्हारी शादी नहीं हुई है और मैं जीवन भर तुम्हारे साथ रहूंगी। यह तभी संभव है जब मेरा पति वीरपाल रास्ते से हट जाए।