फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्र बने 'सुपारी किलर', 5 लाख लेकर बीफार्मा और इंजीनियरिंग छात्रों ने की नन्ही की हत्या; सामने आया कारण

Tue, 24 Feb 2026 04:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मझोला थाने के पास सोमवार की शाम सात बजे प्लॉट की चौकीदारी कर रही महिला नन्हीं (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला, अपने पोते, धेवते और धेवती के साथ इफ्तारी के बाद प्लॉट के एक कोने में बने आवास के बाहर बैठी थी। चीख पुकार सुनकर महिला का बेटा और बेटी भी मौके पर आ गए। बेटे ने दौड़ाकर एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादबाद में महिला चौकीदार नन्ही की हत्या किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं बल्कि बीफार्मा और इंजीनियरिंग के पांच छात्रों ने पांच लाख की सुपारी लेकर की है। एक छात्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रात को ही दबिश देकर उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया है। जबकि बाकी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि सभी छात्र भोजपुर और भगतपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और शहर के बड़े संस्थानों के छात्र हैं। 

पुलिस का कहना है कि जिस प्लॉट की नन्हीं चौकीदारी कर रही थी। उस पर विवाद चल रहा था। इस जमीन पर दूसरा पक्ष कब्जा करना चाहता था लेकिन महिला चौकीदार होने के कारण दूसरा पक्ष सफल नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद में नन्हीं की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
पकड़े गए हत्यारोपी सानिब ने बताया कि वह बीफार्मा का छात्र है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले भी सभी बीफार्मा और इंजीनियरिंग के छात्र हैं। कुछ लोगों ने नन्हीं की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद से ही उसके साथी हत्या की प्लानिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 14
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
सोमवार की शाम सभी लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नन्ही की हत्या कर दी। पुलिस ने सानिब से पूछताछ के बाद दो और आरोपी दबोच लिए हैं। उनसे पूछताछ करने के बाद अन्य की तलाश की जा रही है। 

4 of 14
मझोला इलाके में वारदात - फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्लॉट पर कब्जे को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है हालांकि प्लॉट स्वामी विवाद की बात से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 14
महिला की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
बच्चे चीखे तो डांटकर शांत कर दिया था हमलावरों ने
सरेशाम थाने के पास महिला की हत्या करने वाले हत्यारोपी एक प्लॉट में घुसे और उन्होंने चूल्हे के पास बैठी नन्हीं से पूछा इफ्तारी में क्या बनाया है। नन्हीं ने इतना ही बोला कि चावल और सब्जी बनाई है। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और गोली मार कर दी। आवाज सुनकर बच्चे रोने लगे तो उन्हें डांट कर शांत कर दिया। शाम करीब सात बजे नन्हीं चूल्हे के पास बैठी थी।
विज्ञापन

6 of 14
मुरादाबाद में नन्हीं की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
परिवार वालों ने जो पुलिस को बताया कि बच्चे खेल रहे थे। तभी चार-पांच लोग आ गए। उन्होंने दादी से पूछा क्या बनाया है। दादी ने कहा कि सब्जी और चावल बनाए हैं। इसी दौरान पिस्टल से गोली मार दी। दोनों बच्चों ने बताया कि ठांय की आवाज सुनकर वह लोग रोने लगे तो एक बदमाश उन्हें डांट कर शांत कर दिया। जबकि सायरीन कमरे में छिप गई थी।
विज्ञापन

7 of 14
गमगीन महिलाएं - फोटो : संवाद
मौके पर मिली .9 बोर की बुलेट
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और नमूने लिए। इस दौरान टीम को मौके से .9 बोर की बुलेट मिली है। जिससे साफ हो गया है कि नन्हीं को पिस्टल से गोली मारी गई थी।

8 of 14
महिला हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
सात साल पहले हो गई थी पति की मौत
सात साल पहले महिला के पति अब्दुल हमीद की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसे पहले अब्दुल हमीद ही इसी प्लॉट में रहते थे। हत्या की जानकारी मिलने पर गांव में रहने वाला महिला का बेटा याकूब, बेटी अरमाना और अन्य परिवार के लोग और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं।

9 of 14
परिजनों को जानकारी देती बच्ची - फोटो : संवाद
इंजीनियरिंग का छात्र है नन्हीं की हत्या में पकड़ा गया आरोपी
प्लॉट की चौकीदारी कर रही महिला की हत्या में पकड़ा गया आरोपी सानिब है। पूछताछ में उसने बताया कि वह भगतपुर के उदमावाला गांव का रहने वाला है। शहर के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि दूसरे लोग उसे अपने साथ लेकर आए थे।

10 of 14
घटनास्थल पर फैला सामान - फोटो : संवाद
थाने के पास गोली मारकर महिला की हत्या, बेटे ने दौड़ाकर पकड़ा एक हत्यारोपी
मुरादाबाद के मझोला थाने के पास सोमवार की शाम सात बजे प्लॉट की चौकीदारी कर रही महिला नन्हीं (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला, अपने पोते, धेवते और धेवती के साथ इफ्तारी के बाद प्लॉट के एक कोने में बने आवास के बाहर बैठी थी। चीख पुकार सुनकर महिला का बेटा और बेटी भी मौके पर आ गए। बेटे ने दौड़ाकर एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

11 of 14
मुरादाबाद में नन्हीं की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
घटना के पीछे प्लॉट पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद की बात सामने आ रही है।  सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी पेट्रोल पंप संचालक अरमान का मझोला थाने के पास समृद्धि विहार से सटा हुआ एक प्लॉट है। कुंदरकी के ऊंचाकानी निवासी नन्हीं इस प्लॉट पर पिछले 15 साल से चौकीदारी कर रही थी। नन्हीं के पति अब्दुल हमीद की पहले ही मृत्यु हो गई थी। नन्हीं के दो बेटे महबूब और याकूब और दो बेटियां अरमाना और गुलशन हैं।

12 of 14
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
अरमाना और याकूब गांव में रहते हैं जबकि महबूब अपनी पत्नी नजराना बेटे मो. आशिक के साथ इसी प्लॉट में दूसरी साइड में झुग्गी बनाकर रह रहा है जबकि गुलशन अपनी बेटी सायरीन और बेटे हसन को साथ लेकर इसी प्लॉट में रहती है। महबूब ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे इफ्तारी के बाद चूल्हे के पास बैठकर खाना बना रही थी नन्हीं का पोता मो. आशिक, धेवता हसन खेल रहे जबकि धेवती सायरीन कमरे में थी।

13 of 14
मुरादाबाद में नन्हीं की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
इसी दौरान चार पांच बदमाश प्लॉट में घुस आए। उन्होंने इफ्तारी में क्या बनाया है पूछा। इसी दौरान बदमाश ने पिस्टल से नन्हीं की गर्दन के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी बदमाश मौके से भागने लगे। इसी दौरान महबूब अपने गांव से लौट रहा था जबकि उसकी बहन गुलशन मजदूरी करने के बाद दूध लेकर आ रही थी। महबूब ने पैदल भाग रहे एक बदमाश का दूर तक पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

14 of 14
नन्हीं की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें