फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मंडी सचिव की पिटाई.. घेरे में BJP विधायक, फिर बुलडोजर एक्शन, अब डिप्टी सीएम बोले- होगी कार्रवाई

Wed, 30 Jul 2025 01:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दाैरान मंडी में अतिक्रमण कर तैयार की गई दुकानों को तोड़ दिया गया। इस बीच एक कारोबारी ने आत्हत्या कर ली। उसके परिजनों से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद की मंडी परिसर में हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद मंगलवार की देर रात एक आढ़ती ने घर की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक चेतन सैनी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के बड़े भाई थे। बताया गया कि चेतन सैनी की दुकान भी अतिक्रमण हटाओ अभियान की चपेट में आई थी। इससे वह तनाव में थे। इस घटना के बाद मंडी परिसर से लेकर भाजपा दफ्तर तक हड़कंप मच गया। देर रात भाजपा नेता, पुलिस और प्रशासनिक अफसर मृतक के आवास पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

2 of 11
मंडी सचिव के दफ्तर में ढका गया सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

20 साल पुरानी दुकान पर चला बुलडोजर
मझोला स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में चेतन सैनी और उनके भाई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह फल का कारोबार करते थे। दुकान उनके पिता के नाम पर थी और पिछले 20 वर्षों से संचालित हो रही थी। सोमवार को मंडी सचिव संजीव कुमार के साथ कथित तौर पर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता और उनके समर्थकों द्वारा मारपीट की गई थी।

विज्ञापन

3 of 11
मंडी सचिव संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
इसी घटना के बाद मंगलवार को प्रशासन ने सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। प्रशासन की टीम ने मंडी परिसर में टिनशेड और अवैध निर्माण हटाने शुरू किए। चेतन सैनी की दुकान भी इस कार्रवाई की जद में आ गई, जिससे वह परेशान थे।

4 of 11
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि कार्रवाई से आहत होकर चेतन सैनी ने देर रात घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

पांच घंटे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
मंडी सचिव संजीव कुमार की पिटाई के अगले ही दिन मंगलवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसपी सिटी और एडीएम सिटी की निगरानी में करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई में 100 से अधिक दुकानों के आगे बनाए गए टिनशेड और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान भारी विरोध और अफरातफरी का माहौल रहा। कई व्यापारियों और आढ़तियों को हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ियों में बैठाया गया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। व्यापारियों का आरोप था कि बिना किसी पूर्व सूचना के यह कार्रवाई की गई, जिससे उनका सामान खराब हो गया और रोजी-रोटी पर असर पड़ा।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेताओं ने डीएम से की मुलाकात 
मंडी की इस घटना के विरोध में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अनुज सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी गोपाल अंजान, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और हरिओम शर्मा शामिल रहे। नेताओं ने मंडी व्यापारियों की समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं और प्रशासन की कार्रवाई को मनमाना बताया।

8 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी गोपाल अंजान ने बताया कि बैठक में व्यापारियों द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर मौखिक सहमति बन गई है और जल्द ही इसका आदेश भी जारी किया जाएगा। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों को बुलाया गया और उन्हें प्रस्ताव की जानकारी दी गई। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों ने हड़ताल वापस ले ली है और बुधवार से मंडी की सभी दुकानें सामान्य रूप से खुलेंगी।

9 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विधायक पर उठे सवाल, जांच की मांग
इस पूरी कार्रवाई और आत्महत्या की घटना के बाद भाजपा विधायक रितेश गुप्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी सचिव के साथ हुई मारपीट के मामले में विधायक रितेश गुप्ता पर आरोप लगे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

10 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
घटना ने मंडी परिसर की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक रवैये और राजनीतिक दखलअंदाजी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों में शोक और रोष का माहौल है। चेतन सैनी की मौत से मंडी की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच टकराव और गहरा गया है।

UP: अतिक्रमण कार्रवाई से आहत कारोबारी ने की खुदकुशी, डिप्टी सीएम पाठक परिजनों से मिले
विज्ञापन

11 of 11
आत्महत्या करने वाले कारोबारी के परिजनों से मुलाकात करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

सीएम बृजेश पाठक, बोले– किसी को नहीं छोड़ा जाएगा
मंडी समिति में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद आत्महत्या करने वाले आढ़ती चेतन सैनी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार दोपहर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुरादाबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप परेशान मत हो, दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। बृजेश पाठक ने अधिकारियों का नाम लिए बिना स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में जिनकी भी जिम्मेदारी बनती है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की वजह से यह घटना हुई, उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। इस पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चिंता बिल्कुल मत करो, मुकदमा भी दर्ज होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें