फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी और बुआ का कत्ल: मां-बेटी के सिर की टूटीं हड्डियां, फट गया भेजा; कातिल साहिल ने पार कीं नृशंसता की हदें

Sun, 30 Mar 2025 01:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दादी और बुआ का कत्ल करने वाले आरोपी साहिल ने नृशंसता की हदें पार कर दीं। आरोपी ने हथौड़े से इस कदर प्रहार किए कि मां-बेटी के सिर की हड्डियां टूटीं और भेजा फट गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 12
Moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में दादी और बुआ की हत्या के आरोपी गिरफ्तार पोते साहिल शर्मा ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साहिल ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे उसने दादी और बुआ के पैर छूकर माफी मांगी। फिर दोनों पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बरेली जाकर अपने पिता के दोस्त की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल पाए। तब उसने गाजियाबाद में रहने वाले अपने फुफेरे भाई विशाल को फोन किया और अपनी फुफेरी बहन पूजा और बहनोई सुबोध के घर का पता पूछा। फिर उनके घर पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 12
moradabad double murder - फोटो : संवाद
पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था
आरोपी साहिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कई दिन से दादी और बुआ से रुपये मांग कर रहा था, लेकिन वह पैसे देने से मना कर रही थीं। इसके बाद ही उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था। शुक्रवार सुबह छह बजे आरोपी उठा और उसने देखा कि दादी और बुआ अपने कमरे में हैं। दोनों को जगाया और फिर रुपये मांगे। जैसे ही मां-बेटी ने रुपये देने से इन्कार किया तुरंत आरोपी ने पहला वार अपने बुआ के सिर पर किया। उनके मुंह से खून बहने लगा।
विज्ञापन

3 of 12
moradabad double murder - फोटो : संवाद
इसके बाद वह बुआ को घसीटकर कमरे के बाहर लाया। इससे उनके सिर के बाल भी टूट गए। फिर आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। सरोज शर्मा के मकान के दरवाजे दो रास्तों पर खुलते हैं। हत्या के बाद आरोपी ने एक दरवाजे को अंदर से बंद किया और दूसरे दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग निकला। 

4 of 12
moradabad double murder - फोटो : संवाद
दादी-बुआ को मारकर आया हूं... सुनकर सहम गए बहन-बहनोई
आरोपी साहिल की बुआ सीमा की बेटी पूजा की शादी बरेली में हुई है। वह बरेली के बड़ी बमनपुरी में रहती हैं। हत्या के बाद साहिल बरेली पहुंच गया और अपनी बहन पूजा व बहनोई सुबोध को बताया कि वह दादी और बुआ की हत्या करके आया है। यह सुनकर दोनों सहम गए। सुबोध ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ देर तो समझ में ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद उन्होंने किसी तरह साहिल को मुरादाबाद चलने के लिए मनाया। फिर सुबोध ने गाजियाबाद स्थित अपनी ससुराल में फोन कर अपने साले विशाल को पूरी जानकारी दी। फिर साहिल के साथ मुरादाबाद आ गए और उसे थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 12
moradabad double murder - फोटो : संवाद
मां-बेटी के सिर की टूटीं हड्डियां, फट गया भेजा
सरोज शर्मा और उनकी बेटी वंदना शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बर्बरता की कहानी बयां कर रही है। हथौड़े के हमले से दोनों के सिर की हड्डियां टूट गई थीं और भेजा फट गया था। सरोज शर्मा के सिर और चेहरे चार निशान मिले। वंदना शर्मा के चेहरे पर दो और सिर में पांच निशान मिले। सिर की हड्डियां टूटने, भेजा फटने और अधिक खून बहने से दोनों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

6 of 12
moradabad double murder - फोटो : संवाद
ब्रजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार, विशाल ने दी नानी और मौसी को मुखाग्नि
हत्यारोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले गाजियाबाद की सिंचाई कॉलोनी निवासी विशाल ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को ब्रजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया। विशाल वंदना की बहन सीमा का बेटा है। विशाल ने ही नानी और मौसी को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

7 of 12
मुरादाबाद में डबल मर्डर का हत्यारोपी - फोटो : संवाद
ऑटो खरीदने के लिए रुपये न देने पर दादी और बुआ को मार डाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस के आजाद नगर की रेलवे हरथला कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ऑटो खरीदने के लिए रुपये न देने से नाराज युवक ने हथौड़े से सिर कूचकर अपनी दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हत्या कर दी। आरोपी साहिल शर्मा उर्फ सोनू अपनी दादी और बुआ के साथ ही रहता था। हत्या के बाद दोपहर में आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

8 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार सरोज शर्मा के पति ओम प्रकाश शर्मा रेलवे में लोको पायलट थे। उनकी माैत हो चुकी है। वह अपने दो बेटियों सीमा और संगीता की शादी गाजियाबाद में कर चुकी थीं, जबकि तीसरी अविवाहित बेटी वंदना उनके साथ ही रहती थीं। सरोज अपने बेटे नरेश शर्मा और बहू बीना की माैत के बाद पोते साहिल शर्मा (32) का पालन पोषण कर रही थीं।

UP: फर्श पर फैला था खून ही खून, बुआ पर सात और दादी पर हथौड़े से एक वार; पोते साहिल ने इसलिए दोनों को मार डाला

9 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
रेलवे हरथला कॉलोनी स्थित मकान में तीनों रह रहे थे। साहिल कोई काम नहीं करता था। सरोज को मिलने वाले पेंशन के 35 हजार रुपये के सहारे ही घर का खर्च चल रहा था। साहिल की मां को उसके मायके से एक प्लाॅट मिला था। कुछ दिन पहले प्लाॅट बेचने के रुपये मिले थे। यह रुपये वंदना शर्मा के पास थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ऑटो खरीदने के लिए कई दिन से अपनी दादी और बुआ से रुपये मांग रहा था।

10 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार रात को भी पैसों को लेकर विवाद भी हुआ था। सरोज और वंदना एक कमरे में सो रही थीं, जबकि साहिल दूसरे कमरे में था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे साहिल जागा और उसने फिर रुपये मांगे, लेकिन बुआ और दादी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने बेड पर लेटी बुआ पर हमला शुरू कर दिया। बाल पकड़कर घसीटकर कमरे से बाहर ले गया और फिर से हथाैड़े से हमला कर हत्या कर दी।

UP: 'जिन्होंने पाला, उन्हीं को मार डाला', कत्ल करते न कांपे हाथ; दादी-बुआ को मारने वाला साहिल अब कह रहा ये बात

11 of 12
moradabad double murder - फोटो : संवाद
बेटी को बचाने आईं सरोज की भी आरोपी ने हथाैड़े से ही सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भागकर अपनी बुआ सीमा की बेटी पूजा और दामाद सुबोध शर्मा के बरेली के बड़ी बमनपुरी स्थित घर पहुंच गया। उन्हें घटना की जानकारी दी। सुबोध ने गाजियाबाद में रहने वाले अपने साले विशाल को घटना बताई। इसके बाद विशाल और उसके परिजन गाजियाबाद से और साहिल को लेकर सुबोध बरेली से मुरादाबाद आ गया।

Chaitra Navratri 2025: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मुरादाबाद के मंदिरों में भक्तों की कतार.. देखें तस्वीर

विज्ञापन

12 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सभी रिश्तेदार आरोपी साहिल को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने बुआ और दादी की हत्या करके आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के साथ मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया तो मां-बेटी के शव फर्श पर पड़े थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बाद कुबूल की है। माैके से हथाैड़ा भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें