फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad gold smuggling: फाइनेंसरों के विवाद में मुखबिरी, दिल्ली एयरपोर्ट से ही तस्करों के पीछे लगे थे बदमाश

Wed, 11 Jun 2025 12:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद सोना तस्करी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि दिल्ली एयरपोर्ट से ही तस्करों के पीछे बदमाश लग गए थे। मुरादाबाद में माैका पाकर उन्होंने सभी को अगवा कर लिया था। 
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : संवाद

दुबई से पेट में सोने के कैप्सूल छिपाकर लाने वाले तस्करों को अगवा करने वाले बदमाश दिल्ली एयरपोर्ट से पीछे लग गए थे। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश मो. हसन से पूछताछ में यह अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। दो हिस्ट्रीशीटर समेत 10 बदमाशों के इस गिरोह के पास तस्करों की पल पल की जानकारी थी। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

2 of 9
सालों से सोना तस्करी कर रहा गिरोह - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। रामपुर जिले के टांडा निवासी शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार 23 मई को दुबई से पेट में सोना छिपाकर लाए थे। दिल्ली से टांडा जाते समय बदमाश उन्हें अगवा कर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में ले गए थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को तस्करों को बदमाशों से छुड़ा लिया था।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद
पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों उत्तराखंड के काशीपुर निवासी रजा चौधरी उर्फ राजा और कटघर के एकता विहार निवासी तुफैल उर्फ तौफिक को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य बदमाश माैके से भाग निकले थे। तस्करों को अगवा करने में शामिल रहे रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के जालपुर निवासी मो. हसन को गिरफ्तार किया है।

4 of 9
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में सोना तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह तुफैल उर्फ तौफिक और रजा के साथ सोना तस्करों को अगवा करने में शामिल था। उनके गिरोह में दस लोग शामिल हैं। सोना तस्करों को अगवा करने के लिए एक दिन पहले ही दिन एयरपोर्ट पहुंच गए थे। मुरादाबाद में हाईवे पर मौका पाकर तस्करों की कार को ओवर टेक कर रुकवा ली थी।
विज्ञापन

5 of 9
सोना तस्करी की आरोपियों के घरों में छाई वीरानी - फोटो : संवाद
इसके बाद उन्हें अगवाकर ले गए थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह में दस लोग शामिल थे। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद
प्रधान का चचेरा ससुर है मो. हसन 
सोना तस्करों को अगवा करने में पकड़ा गया मो. हसन ग्राम प्रधान का चचेरा ससुर बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि वह तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखे थे और उसने टांडा में चाय और होटलों पर बैठकर जानकारियां जुटाई थीं। मूंढापांडे की पुलिस ने सोना तस्करों को अगवा करने वालों में शामिल रहे तुफैल और रजा चौधरी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जबकि दो बदमाश मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद
तुफैल और रजा से पूछताछ में पता चला कि भागने वालों में रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के जालपुर निवासी मो. हसन शामिल था। पुलिस ने सोमवार की रात मो. हसन को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके भतीजे की पत्नी गांव की प्रधान है। उधर प्रधान के ससुर का भाई होने के कारण हसन की गिरफ्तारी ने पूरे गांव में खलबली मचा दी है।

8 of 9
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : संवाद
ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा कि ग्राम प्रधान के परिवार का व्यक्ति इस आपराधिक घटना में शामिल हो सकता है। बताया जाता है कि हसन नगर के झंडा चौक स्थित चाय होटलों पर सोना तस्करों के संपर्क में था और वहीं से उसने तस्करी की जानकारी प्राप्त की थी। 
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : samvad
फाइनेंसरों के विवाद में हुई मुखबिरी 
लंबे समय से दुबई से पेट में सोना छिपाकर टांडा के तस्कर ला रहे थे, लेकिन वह पुलिस और एजेंसी के हाथ नहीं आ रहे थे। पकड़े गए मो. हसन से  पूछताछ में पता चला है कि टांडा के कुछ फाइनेंसरों के बीच विवाद हो गया था। इस गिरोह से एक फाइनेंसर को अलग कर दिया गया था। इसके बाद ही उस फाइनेंसर ने बदमाशों से संपर्क किया और दुबई से आने वाले तस्करों के बारे में जानकारी दे दी थी।

UP: मुरादाबाद में भी कोरोना की दस्तक, डाॅक्टर समेत तीन लोग पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें