फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Gold Smuggling: चौथे तस्कर के पेट से निकला एक और कैप्सूल, फाइनेंसर गिरफ्तार,रामपुर में पुलिस दबिश

Tue, 27 May 2025 11:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामपुर के टांडा निवासी सोना तस्करी गिरोह के फाइनेंसर जाहिद मेंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने चार तस्करों को 30-30 हजार रुपये देकर दुबई भेजा था। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए चार तस्करों के पेट से अब तक 28 सोने के कैप्सूल निकाले जा चुके हैं, जिनका कुल वजन एक किलो से अधिक है। चौथे तस्कर मुत्तलीब के पेट में अभी एक कैप्सूल और बाकी है। 
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

कोर्ट से रिमांड पर लेकर दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए चौथे सोना तस्कर मुत्तलीब के पेट से मंगलवार को एक और सोने का कैप्सूल निकाला गया। अब तक तस्करों के पेट से 28 कैप्सूल निकाले जा चुके हैं, जिनका वजन एक किलो से अधिक है। मुत्तलीब के पेट में अभी एक कैप्सूल और बाकी है। वहीं सोना तस्करी गिरोह के फाइनेंसर रामपुर के टांडा निवासी जाहिद मेंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

जाहिद ने ही चारों तस्करों को 30-30 हजार रुपये देकर दुबई से सोना लाने के लिए भेजा था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर के टांडा निवासी मो. नावेद और जाहिद 23 मई को सऊदी अरब से लौटे थे। दोनों को लेने के लिए टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था।

विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद पुलिस हिरासत में सोना तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चालक दोनों को लेकर घर लौट रहा था कि तभी उसके मालिक ने फोन कर कहा कि चार लोग मुंबई के रास्ते दुबई से आ रहे हैं, उन्हें भी कार में बैठा लेना। मो. नावेद और जाहिद हुसैन ने विरोध किया तो चालक ने उन्हें दूसरी कार से जाने के लिए कहा। मजबूर होकर उन्होंने टांडा निवासी शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार अली को बैठा लिया।

4 of 11
टांडा पुलिस - फोटो : संवाद

शुक्रवार दोपहर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने कार चालक व विदेश से लाैटे सभी छह लोगों का अपहरण कर लिया था। सऊदी से लाैटे दोनों लोगों को तब पता चला कि दुबई से आए लोग सोना तस्कर हैं।
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

5 of 11
सोना तस्करी मुरादाबाद - फोटो : संवाद
डॉक्टरों की टीम ने दुबई से लाैटे चारों तस्करों के पेट से सोमवार तक सोने के 27 कैप्सूल निकाल लिए थे। इसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। तीन तस्करों को जेल भेज दिया गया और चाैथे तस्कर मुत्तलीब के पेट में दो कैप्सूल बाकी होने के कारण पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पेट से निकल रहा सोना: पुलिस खिला चुकी 10 हजार के बिरयानी-केले; सालों से कर रहे तस्करी; ऐसे चलता है ये नेटवर्क
विज्ञापन

6 of 11
सोना तस्करी की आरोपियों के घरों में छाई वीरानी - फोटो : संवाद
एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार को उसके पेट से एक और कैप्सूल निकाला गया। अभी उसके पेट में एक कैप्सूल बाकी है। वहीं सोना तस्करी गिरोह के फाइनेंसर जाहिद मेंबर को गिरफ्तार किया गया है। जाहिद रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के हाजीपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी के आरोपियों के पेट से कैप्सूल - फोटो : अमर उजाला
वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता है और टांडा से सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है। उसके कब्जे फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। चारों तस्करों को जाहिद ने ही दुबई भेजा था। एसपी ने बताया कि अन्य फाइनेंसरों और गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।

8 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद
टूरिस्ट वीजा पर तस्करों को भेजा गया था दुबई
अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी का गिरोह संचालित कर रहे फाइनेंसरों ने चारों तस्करों को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा था। यह तस्कर अलग-अलग तारीख में दुबई गए और अलग-अलग तारीख में ही वापस आए। इसके बाद सभी मुंबई में इकट्ठे हुए और वहां से एक साथ टांडा लौट रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी शाने आलम पांच माह में पांच बाद दुबई जा चुका है।

9 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद
वह 19 मई को दुबई गया था और 22 मई को दुबई से मुंबई आया था। इसके अलावा मुत्तलिब दस बार दुबई जा चुका है। इस बार 17 मई को दुबई गया और 21 मई को दुबई से लौटा था। इसके बाद वह मुंबई से दिल्ली तक फ्लाइट से आया था। अजहरुद्दीन नौ बार दुबई जा चुका है।

वह 19 मई को दुबई गया और तीन दिन बाद ही 22 मई को लौट आया। जुल्फेकार दो साल में 20 बार दुबई जा चुका है। अंतिम बार वह 19 मई को दुबई गया था और वहां से 23 मई को फ्लाइट से मुंबई और मुंबई से दिल्ली पहुंचा था।

10 of 11
आरोपियों के पेट से निकाले गए सोने के कैप्सूल - फोटो : संवाद

पुलिस ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से ली यात्रा की जानकारी
पुलिस ने आरोपियों की यात्रा की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से संपर्क किया। एयरपोर्ट पर तैनात रहने वाले एमिग्रेशन डिपार्टमेंट की चौकियां हैं। यह विभाग यात्रा करने वालों का पूरा रिकार्ड अपने पास रखता है। इसके अलावा पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर कस्टम विभाग को भेज रही है। हालांकि, कस्टम विभाग की टीम भी जांच करके चली गई है।

बेखबर पुलिस और खुफिय तंत्र: कैसे UP का टांडा बना सोना तस्करी का गढ़? हर साल 200 करोड़ से अधिक का गोल्ड का धंधा

विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : samvad

एलआईयू ने शुरू की वीजा की जांच
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सोना तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने कई बार यात्रा की है। एक-एक व्यक्ति ने इतनी बार कैसे यात्रा की है। इनके वीजा की जांच के लिए एलआईयू को लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें