फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चोरों की करतूत: गहने पहनी महिला के चारों तरफ बैठकर भजन करता था सुनीता गिरोह, फिर उड़ाता था पर्स व जेवर

Tue, 26 Sep 2023 02:50 PM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में गहने चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने की चेन, कुंडल और पर्स चोरी करने वाली 11 महिलाओं का गिरोह पकड़ा गया है। यह महिलाएं मेरठ और बिजनौर से आकर मुरादाबाद में वारदात करती थीं। महिलाओं से दूसरे शहरों में भी ऐसी वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। सोमवार शाम सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडी बांस स्थित श्री हरि संकीर्तन मंडल मंदिर चूं-चूं वाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।

विज्ञापन

2 of 6
मुरादाबाद में गहने चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने 11 महिलाओं को पकड़ा 

रविवार शाम मंदिर के कथा पंडाल में महिलाएं कथा सुन रही थीं। इसी बीच कुछ महिलाएं पहुंचीं और भीड़ में बैठ गईं। इसी बीच गीता अग्रवाल पत्नी मनमोहन अग्रवाल निवासी मंडी बांस, जोली अग्रवाल पत्नी विजय अग्रवाल और संजीव कुमार अग्रवाल पुत्र रामा शंकर अग्रवाल की सोने की चेन गायब हो गई। उन्हें कुछ महिलाओं पर शक हुआ। इस पर मंदिर का दरवाजा बंद करने के बाद पुलिस मौके पर बुला ली गई थी। इस दौरान पुलिस ने 11 महिलाओं को पकड़ लिया।

विज्ञापन

3 of 6
मुरादाबाद में गहने चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

चोरी की तीन चेन बरामद की गई 

पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला था कि महिलाएं मेरठ और बिजनौर की रहने वाली हैं। वह कार्यक्रम में चोरी करने आई थीं। पुलिस ने इनसे चोरी की गई तीनों चेन बरामद कर ली हैं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्होंने ने इससे पहले गलशहीद क्षेत्र के गांधी नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में एक महिला की चेन चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

4 of 6
मुरादाबाद में गहने चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सुनीता है गिरोह की सरगना

इस गिरोह की सरगना बिजनौर जनपद के नूरपुर के नटों वाला मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी सुनीता पत्नी मनोज है। इसके अलावा मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के चामुंडा मंदिर के पास रहने वाली सुनीता, नीतू, सिमरन, जमुना देवी, लीला देवी के अलावा मेरठ के जागृति विहार मनसा देवी मंदिर के पास रहने वाली सुमन, टीपीनगर में गुप्ता कॉलोनी निवासी कमला और बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के नटों वाला मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी राखी, खुशी और गुड़िया सदस्य हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मुराबाद में गहने चोरी करने की घटना के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गांधी नगर में नीतू और सिमरन ने की थी चोरी

सिविल लाइंस की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी सुमन अग्रवाल आठ अगस्त 2023 को गांधी नगर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने गई थीं। इस दौरान उनकी सोने की चेन और डायमंड का पैंडिल चोरी हो गया था। चेन और पैंडिल की कीमत करीब दो लाख रुपये थी। इसके अलावा सुमन का पर्स भी चोरी हुआ था जिसमें दो हजार रुपये थे। पुलिस को पूछताछ और फुटेज से पता चला था कि गिरोह की सदस्य सिमरन और नीतू ने चोरी की थी। एसपी सिटी ने बताया कि गलशहीद पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर सामान बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुरादाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूरे वेस्ट यूपी में घूमता है गैंग

आरोपी महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में वारदात कर चुकी हैं। इस गिरोह की सरगना सुनीता है। महिलाएं मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद और समेत अन्य शहरों में पहले ये पता लगाती हैं कि कहां बड़ा धार्मिक कार्यक्रम या शादी समारोह हो रहा है। इसके बाद महिलाएं अच्छे कपड़े पहनकर कार्यक्रम में पहुंचती हैं। ताकी कोई इन पर शक न कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें