फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर आशु का एनकाउंटर: तीन गोलियों ने छलनी किया दिल और फेफड़े, सीने के हो गई थीं आर-पार; आठ माह पहले की थी शादी

Fri, 03 Apr 2026 09:09 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बुधवार की रात मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर आशु ऊर्फ मोंटी को तीन गोलियां लगीं थीं। तीनों सीने के आर-पार हो गईं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आशु को सीने में तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थीं। 
विज्ञापन
1 of 14
moradabad encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी को सीने में पुलिस की तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए बाहर निकल गई थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम से इसकी पुष्टि हुई है।

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में 15 मार्च को शातिर बदमाश आशु और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद पुलिस की मुठभेड़ में इनामी आशु ढेर - फोटो : अमर उजाला
जिसमें उन्होंने बताया कि 12 मार्च की रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई थी। इसके एक मिनट बाद व्हाट्सएप पर दोबारा कॉल आई। निर्यातक ने कॉल रिसीव की। फोन करने वाले ने अपना नाम आशु बताया और धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 14
मुरादाबाद पुलिस की मुठभेड़ में इनामी आशु ढेर - फोटो : अमर उजाला
रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी। दो दिन बाद उनकी फर्म पर भी बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। एसएसपी ने आशु की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

4 of 14
मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी आशु ढेर - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी आशु उर्फ मोंटी अपने साथी के साथ बुधवार को रंगदारी की रकम वसूलने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 14
मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी आशु ढेर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात करीब दस बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास इस्लाम नगर रोड पर पुलिस ने आशु और उसके साथी को घेर लिया था। इसी बीच दोनों और से फायरिंग शुरू हो गई। कार सवार आशु उर्फ मोंटी को सीने में तीन गोलियां लगीं जबकि इसका साथी मौके से भाग गया था। 
 
विज्ञापन

6 of 14
मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी आशु ढेर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आशु को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर आशु के भाई अनु और नीशू पड़ोसियों के साथ मुरादाबाद पहुंच गए। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। 

 
विज्ञापन

7 of 14
मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी आशु ढेर - फोटो : अमर उजाला
दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डिजिटल फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आशु को सीने में तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थीं। 

 

8 of 14
मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी आशु ढेर - फोटो : अमर उजाला
अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने जिले की सीमा तक आशु के शव को पहुंचाया और इसके बाद हापुड़ के हाफिजपुर थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

 

9 of 14
मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी आशु ढेर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आशु उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उसके खिलाफ 36 मुकदमे दर्ज थी। उसके साथी की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की टीम लगी है।

10 of 14
आशु उर्फ मोंटी चड्ढा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ माह पहले की थी रायबरेली की युवती से शादी, गाजियाबाद में रहता था
मुरादाबाद। मुठभेड़ में ढेर होने की जानकारी मिलने पर आशु के भाई मुरादाबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस पर उन्होंने बताया कि तीन भाइयों में आशु सबसे छोटा था। उसने आठ महीने पहले रायबरेली की युवती से शादी की थी और गाजियाबाद में रहता था। उसने किसी से रंगदारी मांगी थी या नहीं। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

11 of 14
मुठभेड़ में ढेर बदमाश आशु, जिला अस्पताल में तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निर्यातक की सुरक्षा बढ़ाई
मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी के ढेर होने के बाद पुलिस ने निर्यातक और उनकी फर्म की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस टीम बीच बीच में उनकी फर्म गश्त कर रही और आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस और एसटीएफ आशू उर्फ मोंटी के साथी की तलाश में जुटी है।

 

12 of 14
मुठभेड़ में ढेर बदमाश आशु के बारे में जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरचंद्र फर्म के मालिक अरशू ढल से फोन पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद उनकी फर्म पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग थी। वारदात के बाद से निर्यातक ने गेट की सुरक्ष बढ़ा दी थी।

13 of 14
मुठभेड़ में ढेर बदमाश आशु, जिला अस्पताल में पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की रात एक बदमाश के मुठभेड़ में ढेर होने और दूसरे बदमाश के भाग जाने के बाद पुलिस ने निर्यातक और उनकी फर्म की सुरक्षा बढ़ा दी है। उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर रहे बदमाश आशू उर्फ मोंटी चड्ढा के साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

14 of 14
मुठभेड़ में ढेर बदमाश आशू, जिला अस्पताल में तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी से पुलिस ने यह सामान किया बरामद
मुरादाबाद के सिविल लाइंस पुलिस ने स्विफ्ट कार, 32 बार की पिस्टल, 32 बोर का रिवाल्वर, 12 बोर की बंदूक, भारी मात्रा में खोखा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें