फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'रोना नहीं है, मैं फिर आऊंगा', रामपुर में एसपी की विदाई का भावुक पल, फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही

Thu, 02 Apr 2026 03:28 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान महिला सिपाहियों समेत पुलिसकर्मी भावुक होकर रो पड़े। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। नए एसपी सोमेंद्र मीणा ने कार्यभार संभालते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिस लाइन में भावुक माहौल देखने को मिला। जिसने हर किसी को अंदर तक छू लिया। आमतौर पर ट्रांसफर और विदाई समारोह औपचारिक होते हैं लेकिन इस बार का दृश्य कुछ अलग ही था। यहां रिश्तों की सच्चाई और जुड़ाव खुलकर सामने आया।

बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में जैसे ही विद्यासागर मिश्र मंच से नीचे उतरे, महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कई महिला सिपाही खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
कुछ सिपाहियां तो रोते हुए यह तक कहती नजर आईं-सर, आप मत जाइए। यह भावुक अपील सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस दौरान एसपी भी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने एक-एक सिपाही के पास जाकर उन्हें सांत्वना दी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
एक महिला सिपाही के सिर पर हाथ रखकर उन्होंने स्नेहपूर्वक कहा-रोना नहीं है, मैं फिर आऊंगा।  उनके इस जवाब ने माहौल को और भी भावुक कर दिया। यह पल न सिर्फ एक अफसर की विदाई थी, बल्कि एक ऐसे नेता की विदाई थी, जिसने अपने अधीनस्थों के दिलों में खास जगह बनाई।

 

4 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी चाहे वह जवान हों या अधिकारी सभी भावुक नजर आ रहे हैं। किसी की आंखों में आंसू हैं तो कोई चुपचाप इस पल को महसूस कर रहा है। इस बीच पीछे से गाना बज रहा है कभी अलविदा ना कहना। 

 
विज्ञापन

5 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
उधर, रामपुर को नए एसपी के रूप में 2017 बैच के आईपीएस सोमेंद्र मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई शुरू की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामपुर के नए एसपी सोमेंद्र मीणा - फोटो : संवाद
नए एसपी के स्वागत के दौरान एएसपी अनुराग सिंह और सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  गौरतलब है कि प्रशासनिक फेरबदल के तहत विद्यासागर मिश्र का तबादला सीतापुर पीटीसी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें