मुरादाबाद में ढाई साल बाद भी रेलवे 170 मीटर लंबा कपूर कंपनी पुल नहीं बना पाया है। इसके चलते लोगों को सीधे ट्रैक पार कर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। इसी के चलते बुजुर्ग की मालगाड़ी से कटकर माैत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 9
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद में ढाई साल में रेलवे 170 मीटर लंबा कपूर कंपनी पुल नहीं बना पाया। इसके कारण शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पार करने के चक्कर में 60 वर्षीय हरप्रसाद की मौत हो गई। लाइनपार के प्रकाश नगर निवासी बुजुर्ग किसी काम से शहर की ओर जा रहे थे। सुबह 11:20 बजे लखनऊ की दिशा से आ रही मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
2 of 9
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
हादसे में बुजुर्ग का शव दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने जीआरपी को सूचना दी और पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया। हरप्रसाद के दामाद विनय पाल रेलवे में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) हैं। जबकि दो बेटे सुमित और अमन प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर जांच करती पुलिस और माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उन्हें सौंप दिया। दामाद ने बताया कि सुबह नहा-धोकर पूजा करने के बाद उनके ससुर घर से निकले थे। परिजनों को लगा कि थोड़ी देर में टहलकर लौट आएंगे। लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत की खबर आई।
4 of 9
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर जांच करती पुलिस और माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
लाइनपार के लोगों का कहना है कि यदि पुल समय से बन गया होता तो उनकी जान न जाती। डीआरएम राजकुमार सिंह ने 30 जून तक पुल के निर्माण का दावा किया था। 10 दिन शेष हैं लेकिन पुल का काफी काम बाकी है। विभागीय जानकारों का कहना है कि पुल बनने में लगभग एक महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
5 of 9
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
रेलवे पुल पर स्लैब डालने से लेकर रेलिंग का काम बाकी
रेलवे ने पुराना पुल ध्वस्त करने के बाद नए पुल का ढांचा खड़ा कर दिया है। पिछले ढाई साल में सिर्फ यही काम हो पाया है। गर्डर लॉन्चिंग भी रेलवे ने एक माह पहले ही की है। अब पुल पर स्लैब डालने, रेलिंग लगाने, वेल्डिंग करने और फिनिशिंग का काम बाकी है। यह काम 10 से 15 दिन में पूरा होना बहुत मुश्किल है। यदि रेलवे ने ट्रैक के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए तो और हादसे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पटरियों के पास बाउंड्री वॉल बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 9
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर जांच करती पुलिस और माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
ढाई साल में तीन मौतें, रोज जान जोखिम में डालते हैं लोग
चार दिसंबर 2022 को पुराना कपूर कंपनी पुल बंद किया गया था। ट्रैक पार करने के दौरान ढाई साल में तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। जनवरी 2023 में लाइनपार के प्रकाशनगर गली नंबर तीन के निवासी हरिओम पाल की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई थी। राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद के उप प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हरिओम पाल बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
7 of 9
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
शुक्रवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग हरप्रसाद की मौत हो गई। आम नागरिकों के अलावा रेलवे के कैरिज एंड वैगन शाखा में तैनात कर्मचारी रोजाना रेलवे ट्रैक पार कर डिपो तक पहुंचते हैं। शाम को वापसी में भी उन्हें जान जोखिम में डालनी पड़ती है। कई बार खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरना पड़ता है।
8 of 9
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर जांच करती पुलिस और माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
पुल न बनने से नुकसान
पांच लाख की आबादी का आवागमन प्रभावित
लाइनपार के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
शहर के स्कूलों में जाने वाले बच्चों को होती है परेशानी
ई-रिक्शा चालकों की आमदनी प्रभावित
दोपहिया वाहनों को तीन किमी दूर लोकोशेड पुल से जाना पड़ता है
ट्रेन से कटकर हरप्रसाद की जान गई। माैके पर जांच करती पुलिस और माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
मृतक के परिजनों के साथ हमारी संवेदना है। पुल निर्माण जारी है, जल्द से जल्द नया पुल आवागमन के लिए शुरू करने का लक्ष्य है। इसके लिए हमारी टीम काम कर रही है। लोगों से अपील है कि रेलवे ट्रैक पार न करें। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम