फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जिन्होंने पाला, उन्हीं को मार डाला', कत्ल करते न कांपे हाथ; दादी-बुआ को मारने वाला साहिल अब कह रहा ये बात

Sat, 29 Mar 2025 02:49 PM IST
शाहरुख खान जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

यूपी के मुरादाबाद जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने दादी और बुआ को मार डाला। हथौड़े से सिर कूचकर दोनों की हत्या की। रिश्तेदारों के साथ आरोपी युवक ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर सरेंडर किया। 
विज्ञापन
1 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
आरोपी साहिल ने जिनकी अंगुली पकड़कर चलना सीखा, उनका ही बेरहमी से कत्ल कर डाला। दादी और बुआ की हत्या करते हुए उसके हाथ तक नहीं कांपे, लेकिन अब वह अपने किए पर पछता रहा है। थाने में वह बार-बार कर रहा था कि यह मुझसे क्या हो गया। अब भगवान मुझे माफ नहीं करेंगे। मैंने कई रिश्ते खो दिए। 

पुलिस के अनुसार सरोज शर्मा और ओमप्रकाश शर्मा के बेटे नरेश शर्मा ने मझोला क्षेत्र के लाइनपार निवासी बीना से शादी की थी। दस साल पहले दोनों की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दंपती का इकलौता बेटा साहिल उर्फ सोनू है। साहिल बचपन से ही अपनी दादी और बुआ के साथ रहता था। दोनों ने ही साहिल की परवरिश की। 
विज्ञापन

2 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
माता-पिता की मौत के बाद साहिल को बुआ और दादी ने ही संभाला था। सरोज के पति की 20 साल पहले मौत हो गई थी। तब से सरोज शर्मा को पेंशन मिलती थी। पेंशन के ही 35 हजार रुपये से घर का खर्च चलता था। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि साहिल की मां बीना को मायके से एक प्लॉट मिला था। जिसे बेचने के बाद कुछ रुपये मिले थे। 

UP: भ्रामक जानकारी देकर उपभोक्ताओं को ठग रहीं नामी कंपनियां, पकड़ में आने पर मुरादाबाद में लगाया जुर्माना

विज्ञापन

3 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
ऑटो खरीदना चाहता था साहिल
साहिल उन्हीं रुपयों से ऑटो खरीदना चाहता था, लेकिन बुआ और दादी चाहती थीं कि वह गाजियाबाद जाकर कोई काम धंधा करे। यहां रहकर वह दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में ही रहता था। जिसे बचपन से पाला था, उसका भविष्य खराब होता देखना दादी और बुआ को नहीं भा रहा था। इसलिए वह उसे ऑटो खरीदने के लिए पैसे नहीं दे रही थीं, लेकिन साहिल के सिर पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि दोनों को ही मौत के घाट उतार दिया। 

Moradabad: बर्खास्त सिपाही समेत पांच ने मांगी 15 लाख की रंगदारी, वकील ने दर्ज कराया केस.. पुलिस जांच में जुटी

4 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
दो हत्याएं हो गईं पड़ोसियों को नहीं लगी भनक
रेलवे हरथला कॉलोनी में मां-बेटी की हथौड़े से हमलाकर हत्या कर दी गई, लेकिन पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। किसी ने मां-बेटी की चीखें नहीं सुनीं। शुक्रवार शाम पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंचे तब पड़ोसियों को मां-बेटी की हत्या का पता चला कि सरोज शर्मा के पोते साहिल ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। इसके बाद कॉलोनी के लोग सहम गए। सरोज शर्मा के घर के बाहर सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के मकानों की छतों से लोग पुलिस कार्यवाही को देखते रहे।

'दादी-बुआ को मारकर आया हूं': बाल पकड़े, घसीटा, हथौड़े से वार; गिड़गिड़ाईं सरोज, नहीं पसीजा बेरहम पोते का दिल

विज्ञापन

5 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
अंतिम संस्कार के बहाने साहिल को मुरादाबाद लाए बहन-बहनोई
बुआ और दादी की हत्या कर साहिल अपनी फुफेरी बहन पूजा और बहनोई सुबोध के पास बरेली पहुंच गया था। उसने बहन-बहनोई से पुलिस से बचाने की मदद मांगी। सुबोध ने उससे कहा कि चलो मुरादाबाद चलकर शवों का अंतिम संस्कार कर देते हैं। इसके बाद पुलिस उसे परेशान नहीं करेगी। यह बात सुनकर आरोपी मुरादाबाद आने को तैयार हो गया था। मुरादाबाद आने के बाद भी वह थाने जाने को राजी नहीं था। तब परिजन उसे समझाकर किसी तरह थाने ले गए। थाने पहुंचकर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
 
विज्ञापन

6 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
ऑटो खरीदने के लिए रुपये न देने पर दादी और बुआ को मार डाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस के आजाद नगर की रेलवे हरथला कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ऑटो खरीदने के लिए रुपये न देने से नाराज युवक ने हथौड़े से सिर कूचकर अपनी दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हत्या कर दी। आरोपी साहिल शर्मा उर्फ सोनू अपनी दादी और बुआ के साथ ही रहता था। हत्या के बाद दोपहर में आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

 
विज्ञापन

7 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार सरोज शर्मा के पति ओम प्रकाश शर्मा रेलवे में लोको पायलट थे। उनकी माैत हो चुकी है। वह अपने दो बेटियों सीमा और संगीता की शादी गाजियाबाद में कर चुकी थीं, जबकि तीसरी अविवाहित बेटी वंदना उनके साथ ही रहती थीं। सरोज अपने बेटे नरेश शर्मा और बहू बीना की माैत के बाद पोते साहिल शर्मा (32) का पालन पोषण कर रही थीं।

8 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
दादी और बुआ से रुपये मांग रहा था साहिल
रेलवे हरथला कॉलोनी स्थित मकान में तीनों रह रहे थे। साहिल कोई काम नहीं करता था। सरोज को मिलने वाले पेंशन के 35 हजार रुपये के सहारे ही घर का खर्च चल रहा था। साहिल की मां को उसके मायके से एक प्लाॅट मिला था। कुछ दिन पहले प्लाॅट बेचने के रुपये मिले थे। यह रुपये वंदना शर्मा के पास थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ऑटो खरीदने के लिए कई दिन से अपनी दादी और बुआ से रुपये मांग रहा था।

9 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
हथाैड़े से हमला कर की हत्या
बृहस्पतिवार रात को भी पैसों को लेकर विवाद भी हुआ था। सरोज और वंदना एक कमरे में सो रही थीं, जबकि साहिल दूसरे कमरे में था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे साहिल जागा और उसने फिर रुपये मांगे, लेकिन बुआ और दादी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने बेड पर लेटी बुआ पर हमला शुरू कर दिया। बाल पकड़कर घसीटकर कमरे से बाहर ले गया और फिर से हथाैड़े से हमला कर हत्या कर दी।

10 of 12
moradabad double murder - फोटो : संवाद
बेटी को बचाने आईं सरोज की भी आरोपी ने हथाैड़े से ही सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भागकर अपनी बुआ सीमा की बेटी पूजा और दामाद सुबोध शर्मा के बरेली के बड़ी बमनपुरी स्थित घर पहुंच गया। उन्हें घटना की जानकारी दी। सुबोध ने गाजियाबाद में रहने वाले अपने साले विशाल को घटना बताई। इसके बाद विशाल और उसके परिजन गाजियाबाद से और साहिल को लेकर सुबोध बरेली से मुरादाबाद आ गया।

11 of 12
moradabad double murder - फोटो : संवाद
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सभी रिश्तेदार आरोपी साहिल को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने बुआ और दादी की हत्या करके आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

12 of 12
Moradabad Double Murder - फोटो : संवाद
पुलिस आरोपी के साथ मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया तो मां-बेटी के शव फर्श पर पड़े थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बाद कुबूल की है। माैके से हथाैड़ा भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें