फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद डबल मर्डर: युवती के शरीर पर थे चाकू के 50 वार, कटी हुई थीं छह उंगलियां, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Mon, 02 Nov 2020 01:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
moradabad double murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के थाना नागफनी के मोहल्ला किसरौल दीवान खाना में शुक्रवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वालों ने युवती समरीन पर ज्यादा बेरहमी से हमले किए थे। युवती पर चाकू से 50 वार किए थे। इसमें युवती की गर्दन से लेकर सिर तक ही 20 वार थे। 

 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक पिता-पुत्री - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। यह भी सामने आया है कि युवती की छह अंगुलियां भी कटी थीं। मुमकिन है कि विरोध और बचाव के दौरान हाथ आगे करने से अंगुलियां कटी हों। युवती के पिता नजारत की भी गर्दन समेत शरीर पर चाकू के सात घाव मिले हैं। युवती की मौत गर्दन व सिर पर चाकू के गहरे वार से तथा पिता की मौत गर्दन की नस कटने से हुई थी।


 
विज्ञापन

3 of 6
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
थाना नागफनी के मोहल्ला किसरौल दीवान खाना निवासी प्रापर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरुल व उनकी 27 वर्षीय पुत्री समरीन का शव शनिवार की सुबह उन्हीं के घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला था। उनके मोबाइल गायब थे और घर का सामान बिखरा था। घनी आबादी के बीच हुए इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। दोनों के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोनों की हत्या निर्मम तरीके से किए जाने की बात स्पष्ट कर रही है।

 

4 of 6
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मुरादाबाद शहर में घनी आबादी के बीच हुए इस डबल मर्डर के मामले में मृतक प्रापर्टी डीलर नजारत व उनकी पुत्री समरीन के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल ने किया। इसमें सर्जन डॉ. दिव्य प्रकाश, डॉ. गौरव सिंह व महिला चिकित्सक किरन गौतम शामिल रहीं।

 
विज्ञापन

5 of 6
moradabad double murder - फोटो : अमर उजाला
अभी पुलिस के हाथ खाली
थाना नागफनी के मोहल्ला किसरौल दीवान खाना निवासी प्रापर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरुल व उनकी 27 वर्षीय पुत्री समरीन की घर में ही हत्या किए जाने के मामले में अभी पुलिस न हत्यारों तक पहुंच सकी है, न ही हत्या का कारण स्पष्ट कर सकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
moradabad double murder - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी। उनमें से कुछ अब भी पूछताछ के दायरे में हैं। कुछ मोबाइल नंबरों के रिकॉर्ड का भी अध्ययन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें