फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड में नया खुलासा, समरीन के अलावा भी एक और युवती से निकाह करना चाहता था युवक

Wed, 04 Nov 2020 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 7
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के किसरौल के मोहल्ला दीवानखाना में हुई प्रॉपर्टी डीलर और उनकी पुत्री की हत्या हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस के द्वारा की जा रही जांच का अभी कोई नतीजा सामने नहीं आया है। चार दिन से चल रही जांच घूम फिरकर प्रेम संबंधों पर ही आकर थम रही है।
 
विज्ञापन

2 of 7
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच पड़ताल में एक नया तथ्य सामने आया है। समरीन से जिस युवक ने निकाह किया था वह एक और युवती से निकाह करना चाहता था। इस निकाह के लिए समरीन राजी थी या नहीं इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
ढाई माह पहले ही समरीन ने एक युवक से निकाह किया था। इस निकाह की बात अभी छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को जानकारी हुई है कि युवक ने समरीन से कहा था कि वह एक और युवती से निकाह करेगा। उसका कहना था कि एक निकाह वह अपने मां-बाप की मर्जी से करेगी।
 

4 of 7
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलर से पुलिस कर रही पूछताछ
दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नागफनी क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस नजारत हुसैन की कॉल डिटेल के जरिये प्रॉपर्टी डीलर तक पहुंची है। ये प्रॉपर्टी डीलर नागफनी क्षेत्र में ही रहता है। शुक्रवार की रात नजारत हुसैन और प्रॉपर्टी डीलर के बीच एक मकान के सौदे को लेकर फोन पर बातचीत हुई थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि शुक्रवार की रात थाना नागफनी के किसरौल दीवानखाना में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन और उनकी 27 वर्षीय पुत्री समरीन की बड़ी बेरहमी से धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार की सुबह सभी लोगों को घटना की जानकारी हो पाई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड को लेकर लोगों में खौफ देखा गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जब घटना स्थल का मुआयना किया तो जांच में सामने आया कि हत्यारे छत से होकर घर में दाखिल हुए थे और छत से ही फरार भी हो गए। फोरेंसिक टीम भी मौके से दो बार साक्ष्य इकट्ठा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच में पुलिस ने सबसे पहले युवती के साथ प्रेम संबंध रखने वाले और गुपचुप निकाह करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस अब तक मोहल्ले के रहने वाले और रिश्तेदारों व मिलने जुलने वाले सहित 112 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें