मुरादाबाद के किसरौल के मोहल्ला दीवानखाना में हुई प्रॉपर्टी डीलर और उनकी पुत्री की हत्या हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं एडीजी अविनाश चंद्र मंगलवार शाम किसरौल दीवान खाना में पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थों संग उन्होंने हर एक पहलू पर चर्चा की।
विज्ञापन
2 of 5
एडीजी ने लिया घटनास्थल का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बताया कि पुलिस दोहरे हत्याकांड के खुलासे के बेहद करीब है। कड़ी से कड़ी जोड़ना बाकी है। संदिग्ध लोगों से ही पूछताछ के बाद अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। नागफनी के किसरौल दीवान खाना मोहल्ले में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरुल और उसकी बेटी समरीन की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम अमरोहा के नौगांवा सादात उपचुनाव मतदान के बूथों का निरीक्षण कर बरेली लौट रहे एडीजी अविनाश चंद्र मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को साथ लेकर दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण। उन्होंने एक एक पहलू पर पुलिस अफसरों से चर्चा की। उन्होंने अब तक हुई जांच पड़ताल की जानकारी ली।
4 of 5
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करेगी।
अल सुबह चार बजे तक जाग रहे अधिकारी
किसरौल दीवानखाना दोहरा हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। घटना स्थल से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। हत्यारे हत्या में प्रयुक्त हथियार भी मौके पर छोड़कर नहीं गए और साथ ही हत्या करने के बाद पिता पुत्री के मोबाइल फोन भी साथ ले गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी खुद पांच बार घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी रात के चार से पांच बजे तक जागकर हत्याकांड के खुलासे पर काम कर रहे हैं।