फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दीवार नहीं फांद सकीं अरमान की चीखें...चंद कदम दूर सोता रहा परिवार; अरमान और काजल की हत्या की इनसाइड स्टोरी

Thu, 22 Jan 2026 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में युवक-युवती को पीटकर मार डाला। आरोपियों ने घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर गागन नदी किनारे दोनों के शव दबा दिए। युवक-युवती अलग अलग समुदाय के थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों में प्रेम संबंध थे। पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर में यह डबल मर्डर की घटना हुई।
विज्ञापन
1 of 17
Moradabad Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव में प्रेमी युगल अरमान और काजल के घर के बीच मात्र एक दीवार है। जिस घर में अरमान की हत्या की गई है। उस घर से चंद कदमों की दूरी पर ही उसका परिवार सो रहा था लेकिन परिवार का कोई सदस्य उसकी चीखें कोई नहीं सुन पाया। अरमान और काजल के घरों को जाने के लिए अलग अलग रास्तों का इस्तेमाल होता जरूर है लेकिन दोनों के घरों के बीच एक दीवार है।

रविवार की रात अरमान खाना खाने के बाद साढ़े नौ बजे अपने घर से निकला था। उसके पिता मो. हनीफ और चार भाई सुब्हान, फरमान, इबने और समद सोचते रहे कि अरमान अपने किसी दोस्त के घर चला गया है और वहीं सो गया था। मगर रात में घर के पास ही उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 17
पाकबड़ा में हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग उसकी चीखें नहीं सुन पाए। जबकि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसकी चीखें सुनी थी। सोमवार सुबह परिजन उसकी तलाश में जुटे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उसका मोबाइल बंद होने के कारण कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 17
अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
थाने से धमकाकर भगा दिए परिजन, एसएसपी से मिले तब हरकत में आई पुलिस
सोमवार देर रात तक अरमान से कोई संपर्क नहीं होने पर परिवार ने मंगलवार की सुबह पाकबड़ा थाने में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गायब है। गांव में रहने वाली काजल नाम की युवती से उसका प्रेम संबंध था लेकिन युवती भी गायब है।

4 of 17
घटना के बाद गलियां सूनी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वालों ने इस परिवार को यह कहकर थाने से भगा दिया कि तुम्हारा बेटा दूसरे व्यक्ति की बेटी को लेकर चला गया है। युवती को वापस लौटा दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। युवती के परिवार ने भी भी ऐसा माहौल बता दिया था कि अरमान उसकी बेटी को लेकर चला गया है।
विज्ञापन

5 of 17
पाकबड़ा में तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
थाने में सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को अरमान के पिता मो. हनीफ ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पाकबड़ा थाने की पुलिस युवती के परिवार से पूछताछ की तो घटना की परतें खुलती चलीं गईं।
विज्ञापन

6 of 17
काजल का घर - फोटो : अमर उजाला
चीखे सुनीं तो लोगों ने सोचा शराब के नशे में लड़ रहे हैं दोनों भाई
रविवार की रात करीब 12 बजे काजल और अरमान की जमकर पिटाई की गई थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने चीखें सुनी थी लेकिन ठंड होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं आए और उन्होंने सोचा कि दोनों भाई शराब के नशे में लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 17
अरमान का घर - फोटो : अमर उजाला
अरमान के परिवार का पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
अरमान के परिवार के लोगों का आरोप है कि घटना में युवती के तीनों भाई समेत छह लोग शामिल रहे हैं। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन बाद में पुलिस ने तहरीर बदलवा दी है। अब तहरीर में युवती के तीनों भाइयों को आरोपी बनाया गया है।

8 of 17
अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बेटी और प्रेमी की हत्या कर थाने में लिखा दी गुमशुदगी
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी भले ही कम पढ़े लिखें हैं लेकिन उन्होंने पुलिस को भी गुमराह करने की हर संभव कोशिश की। बेटी और प्रेमी की हत्या करने के बाद थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। अरमान और उसके परिवार पर काजल को गायब करने का शक भी जता दिया ताकि पुलिस अरमान के परिवार से ही पूछताछ करती रहे।

9 of 17
गली में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात से गायब थे अरमान और काजल
अरमान और काजल रविवार की रात से गायब थे। सोमवार की सुबह अरमान के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन काजल के परिवार ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही बेटी को तलाशने का प्रयास किया। मंगलवार को अरमान के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे के गायब होने की जानकारी दी।

10 of 17
लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसकी भनक लगते ही गनपत और उसके परिवार के लोग भी सक्रिय हो गए। उसने भी थाने में तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस परिवार ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि अरमान ही उसको बेटी को कहीं ले गया है। इसके पीछे गनपत और उसके परिवार का मकसद यह था कि पुलिस अरमान और काजल की तलाश करती रहेगी।

11 of 17
हत्याकांड के बाद गांव में तनाव - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात ही काजल और अरमान की कर चुके थे हत्या
उन पर कोई शक भी नहीं करेगा जबकि गनपत के बेटे रविवार की रात ही काजल और अरमान की हत्या कर चुके थे। दोनों के शवों को दबा दिया गया था। एसएसपी सतपात अंतिल ने बताया कि युवती के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

12 of 17
अरमान के परिजन - फोटो : अमर उजाला
तनाव के बीच छावनी में तब्दील गांव, गलियों में गश्त कर रहे पुलिस कर्मी
पाकबड़ा क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाला उमरी सब्जीपुर गांव तनाव के बीच छावनी में तब्दील है। लखनऊ-दिल्ली बाइपास से सटे इस गांव में दोहरे हत्याकांड से तनाव है। गांव के छोर से लेकर अरमान और काजल के घर तक पुलिस बल तैनात किया गया है।

13 of 17
गमगीन अरमान के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव की गलियों में पुलिस और पीएसी के जवान गश्त कर रहे हैं। बुधवार की रात शाम करीब चार बजे पुलिस की गाड़ियां हूटर बजाते हुए गांव में पहुंचीं तो लोग हैरान रह गए। वह अपने अपने घर में बाहर निकाल आए। पुलिस कर्मियों ने मो. हनीफ और गनपत के घर के बारे में जानकारी की तो लोग समझ गए कि कुछ घटना हो गई है क्योंकि गांव में पहले से अरमान और काजल के प्रेम संबंधों की चर्चा थी। 

14 of 17
पाकबड़ा की घटना - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच पीएसी की चार गाड़ियां और बुला ली गई। दूसरे मोहल्ले में अरमान के घर के आस-पास भी पुलिस तैनात कर दी है। पाकबड़ा के अलावा, माला मुंढापांडे सिविल लाइंस थाने से भी पुलिस बल बुला लिया गया है।

15 of 17
काजल का अंतिम संस्कार करते लोग - फोटो : संवाद
यूपी में प्रेमी युगल का कत्ल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में युवक और युवती को पीट-पीटकर मार दिया गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। रविवार की रात को अरमान (27) अपनी प्रेमिका काजल (20) से मिलने पहुंचा था।

16 of 17
अरमान की हत्या - फोटो : संवाद

युवती के घर वालों ने पकड़ लिया। पहले युवक की पीटकर हत्या कर दी और फिर युवती को भी मार डाला। इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले गए और वहां दबा दिया। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था। 

विज्ञापन

17 of 17
अरमान और काजल की हत्या - फोटो : संवाद
इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें