फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंद कमरे में प्रेमी संग थी बहन, भाइयों ने हाथ-पैर पकड़े...फावड़े से काटा, 2KM दूर मंदिर के पास किया ये काम

Thu, 22 Jan 2026 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में युवक-युवती को पीटकर मार डाला। आरोपियों ने घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर गागन नदी किनारे दोनों के शव दबा दिए। युवक-युवती अलग अलग समुदाय के थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों में प्रेम संबंध थे। पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर में यह डबल मर्डर की घटना हुई।
विज्ञापन
1 of 14
moradabad double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में युवक और युवती को पीट-पीटकर मार दिया गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। रविवार की रात को अरमान (27) अपनी प्रेमिका काजल (20) से मिलने पहुंचा था। युवती के घर वालों ने पकड़ लिया। पहले युवक की पीटकर हत्या कर दी और फिर युवती को भी मार डाला।

इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले गए और वहां दबा दिया। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था।
विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद के पाकबड़ा की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो समुदायों से जुड़ा मामला
इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 14
पाकबड़ा थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला
अरमान का गांव की काजल से था प्रेम प्रसंग
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी मो. हनीफ के पांच बेटों में तीसरे नंबर के बेटे अरमान का गांव निवासी गनपत सैनी की बेटी काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

4 of 14
अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबाया
अरमान रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान उसके तीन भाइयों, मां और पिता ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। लाठी डंडे से हमला किया, सिर पर फावड़ा मारकर दोनों की हत्या कर दी। रात में ही दोनों के शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। मो. हनीफ की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

5 of 14
अरमान और काजल की हत्याकांड को लेकर लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, सीओ हाईवे राजेश कुमार कई थानों की फोर्स और पीएसी बल के साथ गांव में पहुंच गए और युवती के भाइयों और पिता को हिरासत में लेकर मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 14
पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
टाइल्स का काम करता था अरमान, निजी स्कूल में पढ़ाती थी काजल
मो. हनीफ का बेटा अरमान टाइल्स मार्बल्स लगाने का काम करता था। उसके पड़ोस में रहने वाली काजल ने 2023 में 12वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद सब्बीपुर गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी।
विज्ञापन

7 of 14
पाकबड़ा में अरमान के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
चीखे सुनीं तो लोगों ने सोचा शराब के नशे में लड़ रहे हैं दोनों भाई
रविवार की रात करीब 12 बजे काजल और अरमान की जमकर पिटाई की गई थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने चीखें सुनी थी लेकिन ठंड होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं आए और उन्होंने सोचा कि दोनों भाई शराब के नशे में लड़ रहे हैं। 

8 of 14
घटना के बाद गली में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
अरमान के परिवार का पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
अरमान के परिवार के लोगों का आरोप है कि घटना में युवती के तीनों भाई समेत छह लोग शामिल रहे हैं। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन बाद में पुलिस ने तहरीर बदलवा दी है। अब तहरीर में युवती के तीनों भाइयों को आरोपी बनाया गया है।

9 of 14
काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बेटी और प्रेमी की हत्या कर थाने में लिखा दी गुमशुदगी
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी भले ही कम पढ़े लिखें हैं लेकिन उन्होंने पुलिस को भी गुमराह करने की हर संभव कोशिश की। बेटी और प्रेमी की हत्या करने के बाद थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। अरमान और उसके परिवार पर काजल को गायब करने का शक भी जता दिया ताकि पुलिस अरमान के परिवार से ही पूछताछ करती रहे।

10 of 14
अरमान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अरमान और काजल रविवार की रात से गायब थे। सोमवार की सुबह अरमान के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन काजल के परिवार ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही बेटी को तलाशने का प्रयास किया। मंगलवार को अरमान के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे के गायब होने की जानकारी दी।

11 of 14
पाकबड़ा थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसकी भनक लगते ही गनपत और उसके परिवार के लोग भी सक्रिय हो गए। उसने भी थाने में तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस परिवार ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि अरमान ही उसको बेटी को कहीं ले गया है। इसके पीछे गनपत और उसके परिवार का मकसद यह था कि पुलिस अरमान और काजल की तलाश करती रहेगी।

12 of 14
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उन पर कोई शक भी नहीं करेगा जबकि गनपत के बेटे रविवार की रात ही काजल और अरमान की हत्या कर चुके थे। दोनों के शवों को दबा दिया गया था। एसएसपी सतपात अंतिल ने बताया कि युवती के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। फावड़ा भी बरामद कर लिया है। 

13 of 14
इलाके में तनाव - फोटो : अमर उजाला
तनाव के बीच छावनी में तब्दील गांव, गलियों में गश्त कर रहे पुलिस कर्मी
पाकबड़ा क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाला उमरी सब्जीपुर गांव तनाव के बीच छावनी में तब्दील है। लखनऊ-दिल्ली बाइपास से सटे इस गांव में दोहरे हत्याकांड से तनाव है। गांव के छोर से लेकर अरमान और काजल के घर तक पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव की गलियों में पुलिस और पीएसी के जवान गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

14 of 14
तनाव के बाद इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात शाम करीब चार बजे पुलिस की गाड़ियां हूटर बजाते हुए गांव में पहुंचीं तो लोग हैरान रह गए। वह अपने अपने घर में बाहर निकाल आए। पुलिस कर्मियों ने मो. हनीफ और गनपत के घर के बारे में जानकारी की तो लोग समझ गए कि कुछ घटना हो गई है क्योंकि गांव में पहले से अरमान और काजल के प्रेम संबंधों की चर्चा थी। इसी बीच पीएसी की चार गाड़ियां और बुला ली गई। दूसरे मोहल्ले में अरमान के घर के आस-पास भी पुलिस तैनात कर दी है। पाकबड़ा के अलावा, माला मुंढापांडे सिविल लाइंस थाने से भी पुलिस बल बुला लिया गया है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें