पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात से सोमवार तक हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मुरादाबाद, संभल, चंदौसी, अमरोहा और रामपुर में जलभराव और हादसों की तस्वीरें सामने आईं। मुरादाबाद में तालाब में डूबकर दो किशोरों की मौत और चंदौसी में उफनाए नाले में गिरकर सिपाही की जान चली गई।