फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने दो लोगों को मार डाला': ऑटो खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, दादी और बुआ उतारा मौत के घाट, फिर पहुंचा थाने

Fri, 28 Mar 2025 07:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में डबल मर्डर का हत्यारोपी - फोटो : संवाद

सिविल लाइंस के आजाद नगर रेलवे हरथला कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ऑटो खरीदने के लिए रुपये न देने पर पोते साहिल शर्मा (32) ने हथौड़े से सिर पर हमला कर अपनी दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हत्या कर दी। साहिल, उसकी दादी और बुआ एक ही मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन

2 of 6
moradabad double murder - फोटो : संवाद
आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, सरोज शर्मा के पति ओम प्रकाश शर्मा रेलवे विभाग में लोको पायलट थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। दो बेटियां गाजियाबाद में रहती हैं जबकि तीसरी अविवाहित बेटी वंदना शर्मा सरोज के साथ रहती थी। सरोज के बेटे नरेश शर्मा और उसकी पत्नी की मृत्यु के बाद पोते साहिल शर्मा को सरोज ही पाल रही थीं।

मुरादाबाद में डबल मर्डर: युवक ने दादी और बुआ की हथौड़े मार ली जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन

3 of 6
moradabad double murder - फोटो : संवाद
आजाद नगर रेलवे हरथला कॉलोनी स्थित मकान में तीनों रह रहे थे। साहिल कोई काम धंधा नहीं करता था। दादी की पेंशन के सहारे ही घर का खर्च चल रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ऑटो खरीदने के लिए कई दिन से अपनी दादी और बुआ से रुपये मांग रहा था।

UP: अमरोहा में 100 किमी की गति से दाैड़ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गई ट्राॅली, इमरजेंसी ब्रेक लगा बचाई जानें

4 of 6
moradabad double murder - फोटो : संवाद
शुक्रवार सुबह भी उसने रुपये मांगे लेकिन दादी और बुआ ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने मकान के अंदर ही पहले बुआ और फिर दादी के सिर में हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बरेली पहुंच गया। बरेली में अपने दोस्त से मिला।
विज्ञापन

5 of 6
moradabad double murder - फोटो : संवाद
इसके बाद उसने अपनी दूसरी बुआ और फुफा को कॉल की और पूरी घटना की जानकारी दी। उनके कहने पर आरोपी मुरादाबाद वापस आ गया शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दादी और बुआ की हत्या करके आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना के बारे बताते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : संवाद
इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी को पकड़ लिया। उसे मौके पर ले जाकर दरवाजा खुलवाया तो मां बेटी के शव फर्श पर ही कमरे के दरवाजे के पास पड़े थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने ही अपनी दादी और बुआ की हत्या की है। हथौड़ा भी मौके से बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें