फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तुषार और उसकी प्रेमिका का हुआ कत्ल! वो नहर में नहीं कूदे', परिवार के दावे से सुसाइड केस में आया नया मोड़

Tue, 14 Jul 2026 02:58 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में प्रेमिका के साथ रामगंगा नदी में कूद कर खुदकुशी करने वाले तुषार के परिवार ने बड़ा दावा किया है। तुषार के घर वालों ने थाने पर हंगामा करते हुए कहा कि उसके दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो। दोस्तों ने ही तुषार और उसकी प्रेमिका का कत्ल किया है।
विज्ञापन
1 of 13
मुरादाबाद में युवती की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में प्रेमिका का हाथ पकड़ कर रामगंगा नदी में कूद कर जान देने वाले तुषार के परिजन सोमवार की शाम कटघर थाने के बाहर पहुंच गए। उन्होंने यहां हंगामा कर तुषार के दो दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। 

कटघर के सूरज नगर निवासी तुषार गोस्वामी शनिवार की दोपहर करीब एक बजे दिल्ली लखनऊ हाईवे स्थित पुल से रामगंगा नदी में दसवीं की छात्रा का हाथ पकड़ कर कूद गया था। उसने एक घंटे पहले ही अपने ताऊ सुधीर गोस्वामी को पहले व्हाट्सएप कॉल की फिर वीडियो कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने व्हाट्सएप मैसेज किया था। 
विज्ञापन

2 of 13
मुरादाबाद में पुल से कूदे युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
जिसमें उसने लिखा था कि ताऊ मैं मरने जा रहा हूं। मेरी बाइक पुल पर खड़ी है। मैसेज पढ़ने के बाद तुषार के परिवार में चीख-पुकार मच गई थी। परिजन उसकी तलाश करते हुए पुल पर पहुंच गए थे। एक राहगीर ने दोनों को एक साथ पुल से कूदते हुए देखा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 13
युवती की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को तुषार का शव रामगंगा नदी में मिल गया था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह कटघर थाने के सामने रुक गए। उन्होंने हंगामा करते हुए तुषार के दो दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने उन्हें समझाकर शांत किया। 

4 of 13
मुरादाबाद में तुषार के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तुषार की मां सुवीता ने तुषार के दो दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें बताया कि दोनों उसके बेटे को अपने साथ बुलाकर ले गए और उसकी हत्या करने के बाद शव रामगंगा नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

5 of 13
रामगंगा पुल के पास पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 13
घटना की जानकारी मिलने पर रामगंगा पुल के पास माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
छात्रा का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
कटघर थानाक्षेत्र में शनिवार की दोपहर प्रेमी के साथ रामगंगा में कूदी छात्रा का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। पीएसी के गोताखोरों ने सोमवार को नदी में करीब 20 किलोमीटर तक छात्रा की तलाश की। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। मंगलवार की सुबह फिर से छात्रा की तलाश की जाएगी।
 
विज्ञापन

7 of 13
राहगीरों की माैके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कटघर के सूरजनगर निवासी तुषार गोस्वामी (20) और कटघर क्षेत्र में ही रहने वाली 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की दोपहर करीब क तुषार छात्रा को बुलेट से लेकर दिल्ली लखनऊ हाईवे पर कल्याणपुर गांव के पास रामगंगा नदी के पुल पर पहुंच गया था। यहां से दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर रामगंगा में कूद गए थे।

8 of 13
तुषार की बुलेट - फोटो : अमर उजाला
रविवार को तुषार का शव मिल गया था लेकिन छात्रा का शव सोमवार की रात भी नहीं मिल पाया। सोमवार को करीब 20 किलोमीटर तक रामपुर बॉर्डर तक छात्रा की तलाश की गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह दोबारा छात्रा की तलाश की जाएगी।
 

9 of 13
मुरादाबाद में पुल से कूदे युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका के साथ छलांग लगाने वाले युवक का शव छह किमी दूर मिला
रामगंगा में प्रेमिका के साथ छलांग लगने वाले युवक का शव रविवार दोपहर घटनास्थल से छह किमी दूर मिला। बेटे का शव को देख माता-पिता रोते रोते बदहवास हो गए। पीतलनगरी सूरजनगर निवासी तुषार गोस्वामी (19) बुधबाजार स्थित कपड़ा शोरूम में काम करता था। 

 

10 of 13
मुरादाबाद के रामगंगा में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
वह शिवगंगा नगर निवासी हाईस्कूल की छात्रा से प्यार करता था। शुक्रवार की रात दोनों फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच किशोरी के परिजनों ने उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। परिजनों ने किशोरी को डांट-फटकार लगाई। शनिवार को तुषार छात्रा को साथ लेकर रामपुर दोराहा से जीरो प्वाइंट की तरफ चला गया। 

 

11 of 13
रामगंगा में डूबने से तुषार की माैत - फोटो : संवाद
कुछ देर में दोनों दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित कल्याणपुर स्थित रामगंगा पुल पर पहुंच गए। यहां से तुषार ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर अपने ताऊ के पास व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। इसके बाद अपनी प्रेमिका का हाथ पकड़ कर नदी में कूद गया। 


 

12 of 13
तुषार की माैत के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : अमर उजाला
कटघर पुलिस के साथ गोताखोरों और 23वीं वाहिनी पीएसी की फ्लड यूनिट नदी में सर्च ऑपरेशन के लिए लगाई गई। रविवार दोपहर पीएसी की फ्लड यूनिट को घटनास्थल से करीब छह किमी दूर इमलाक और सिकंदरपुर गांव के बीच तुषार का शव मिला। 

 
विज्ञापन

13 of 13
शव मिलने के बाद थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोका गया है। सोमवार को किशोरी को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन किशोरी का शव नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें