मुरादाबाद में प्रेमिका के साथ छलांग लगाने वाले युवक का शव छह किमी दूर मिला है। किशोरी के शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। रविवार को बीमार माता-पिता इकलौते बेटे के लिए सुबह से नदी के किनारे बैठे थे।
मुरादाबाद में रामगंगा में प्रेमिका के साथ छलांग लगने वाले युवक का शव रविवार दोपहर घटनास्थल से छह किमी दूर मिला। बेटे का शव को देख माता-पिता रोते रोते बदहवास हो गए। अभी प्रेमिका का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को भी पीएसी की कंपनी सर्च ऑपरेशन करेगी।
पीतलनगरी सूरजनगर निवासी तुषार गोस्वामी (19) बुधबाजार स्थित कपड़ा शोरूम में काम करता था। वह शिवगंगा नगर निवासी हाईस्कूल की छात्रा से प्यार करता था। शुक्रवार की रात दोनों फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच किशोरी के परिजनों ने उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
2 of 9
रामगंगा में रेस्क्यू जारी
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने किशोरी को डांट-फटकार लगाई। शनिवार को तुषार छात्रा को साथ लेकर रामपुर दोराहा से जीरो प्वाइंट की तरफ चला गया। कुछ देर में दोनों दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित कल्याणपुर स्थित रामगंगा पुल पर पहुंच गए। यहां से तुषार ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर अपने ताऊ के पास व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा।
विज्ञापन
3 of 9
तुषार के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अपनी प्रेमिका का हाथ पकड़ कर नदी में कूद गया। कटघर पुलिस के साथ गोताखोरों और 23वीं वाहिनी पीएसी की फ्लड यूनिट नदी में सर्च ऑपरेशन के लिए लगाई गई। रविवार दोपहर पीएसी की फ्लड यूनिट को घटनास्थल से करीब छह किमी दूर इमलाक और सिकंदरपुर गांव के बीच तुषार का शव मिला।
4 of 9
घटना के बाद आसपास के लोग भी माैके पर जुटे
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोका गया है। सोमवार की सुबह किशोरी को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
रामगंगा पुल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
बीमार माता पिता इकलौते बेटे के लिए सुबह से नदी के किनारे बैठे थे
रामगंगा नदी में प्रेमिका के साथ छलांग लगाने वाला तुषार बीमार माता पिता का इकलौता सहारा था। युवक के नदी में कूदने की बात पता लगने पर बीमार माता पिता अपने परिवार के साथ रविवार की सुबह से नदी के किनारे बैठे थे।
विज्ञापन
6 of 9
मुरादाबाद में पुल से कूदे युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
उनको भरोसा था कि शायद इकलौता बेटा जिंदा नदी से बाहर निकल जाएगा लेकिन दोपहर तीन बजे परिजनों को पुलिस ने मनहूस खबर दी। बताया कि उनके बेटे का शव छह किमी दूर मिल गया है। सूचना मिलते ही परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
7 of 9
तुषार की बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
सूरजनगर निवासी तुषार के पिता प्रदीप गोस्वामी एक फर्म में काम करते हैं। रविवार की सुबह से नदी पर पिता के साथ मां सुविता गोस्वामी, ताऊ, दोनों बहनें खुशी व कनिष्का मौजूद थीं। पुलिस भी सुबह से तलाशी अभियान में जुटी थी। इधर परिजनों की बेचैनी बढ़ रही थी।
8 of 9
तुषार के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर तीन बजे पीएसी जवान के जवान नदी से शव लेकर बाहर आए तो परिजन दहाड़े मार-मारकर रोने लगे। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। युवक का सबसे अधिक लगाव अपने ताऊ सुधीर से था। शव देखने के बाद ताऊ भी बदहवास हो गए।
ताऊ का कहना था कि तुषार ने उनसे पहले कोई बात नहीं बताई थी। यदि वह किसी से प्यार करता था तो जानकारी मिलने पर उसे नहीं रोकते लेकिन नासमझी में उसने गलत फैसला ले लिया। घटना के बाद से ही माता पिता, दोनों बहनों और ताऊ ने खाना पीना छोड़ दिया है। आस पास के लोग परिवार को ढाढ़स बधा रहे हैं।