फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी का कत्ल: हत्या के राजदार युवक के दोस्त से मिले अहम सबूत, अनिल चौधरी के करीबियों पर शक और गहराया

Tue, 16 Jul 2024 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 10
Moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के पीतल व्यवसायी अनिल चौधरी हत्याकांड में जांच के दौरान हत्यारोपी मोहित दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस को शक है कि घटना में व्यवसायी के करीबियों का भी हाथ हो सकता है। इस मामले में पुलिस अभी तक चार लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी पीतल व्यवसायी अनिल चौधरी मूल रुप से रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर के रहने वाले थे। शनिवार देर रात दो लोगों ने घर में घुसकर चाकुओं से अनिल चौधरी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

2 of 10
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
व्यवसायी के पोस्टमार्टम में 15 घाव के निशान पाए गए थे। इस घटना के बाद हत्यारोपी कटघर के छोटा छत्ता बीच निवासी अमोद गुप्ता(42) मुगलपुरा के बरवालान चौराहे पर घायलावस्था में मिला था। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के तीन घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

3 of 10
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में अनिल के पिता ने आरोपी अमोद गुप्ता और उसके यहां किराये पर रहने वाले दूसरे आरोपी मोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी मोहित शहर छोड़कर भाग गया। दो दिन दबिश देने के बाद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 

 

4 of 10
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में पता चला है कि मोहित के साथ एक और युवक आमोद के यहां किराये पर रहता था, जो बाला जी का दरबार लगाता है। उसका अनिल के घर में आना-जाना था। पुलिस की जांच में ऐसे संकेत मिले हैं। दरअसल पुलिस ने हत्या के राजदार युवक के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
दोस्त से अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। इसी कारण अनिल के करीबियों पर पुलिस का शक और गहरा गया है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी का कहना है कि बहजोई के मूल निवासी मोहित की तलाश के लिए पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी है। इस बारे में एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि हत्याकांड में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। हत्यारोपी मोहित की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 10
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद: घर में घुसकर पीतल कारोबारी को मार डाला
मुरादाबाद के कटघर के गाड़ीखाना मोहल्ले में शनिवार रात एक बजे पीतल कारोबारी अनिल चौधरी (32) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घर में सो रहे अनिल को हमलावरों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया और बेडरूम तक पीछा कर बेटी के सामने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। छीनाझपटी में चाकू लगने से एक हमलावर भी घायल हो गया। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके से भागे दूसरे हमलावर की तलाश का जा रही है।

 

8 of 10
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि रात एक बजे गेट की घंटी बजी तो नींद से जागे अनिल ने आवाज देकर पूछा-कौन है। बाहर से आवाज आई कि फर्म के पैसे देने आए हैं। दरवाजा खोलते ही बाहर मौजूद दो लोग अनिल पर टूट पड़े। चाकू से हमले किए तो अनिल भागकर बेडरूम में पहुंच गए। पीछा करते हमलावरों ने बेड पर गिरे अनिल पर चाकुओं से कई वार किए, जिससे उनकी जान चली गई।

 

9 of 10
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चाकू लगने से एक हमलावर के हाथ की नस कट गई लेकिन दोनों भाग निकले। बेडरूम में मौजूद बेटी ने मां तनु की मदद से पड़ोसियों और फिर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आसपास छानबीन की तो करीब सौ मीटर दूर एक हमलावर घायल और बेहोश पड़ा मिला। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

10 of 10
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मृत हमलावर कटघरबीच छत्ता मोहल्ले का आमोद था, जबकि उसका किरायेदार मोहित दूसरा हमलावर है, जो भाग गया। कारोबारी की बेटी ने भी दोनों हमलावरों को पहचान लिया है। मृतक के पिता मुन्नू सिंह चौधरी ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें