फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या: कारोबारी ने हमलावरों से किया था संघर्ष... किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे कातिल

Mon, 15 Jul 2024 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर के गाड़ीखाना मोहल्ले में शनिवार रात एक बजे पीतल कारोबारी अनिल चौधरी (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घर में सो रहे अनिल को हमलावरों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया और बेडरूम तक पीछा कर बेटी के सामने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। छीनाझपटी में चाकू लगने से एक हमलावर भी घायल हो गया। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके से भागे दूसरे हमलावर की तलाश का जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
पीतल कारोबारी ने हमलावरों से किया संघर्ष
गाड़ी खाना निवासी पीतल कारोबारी अनिल चौधरी कद काठी से काफी मजबूत थे। शनिवार की रात एक बजे हमलावर उनके मकान में प्रवेश किए। यहां चाकुओं के लगातार वार से बचते हुए उन्होंने बेडरूम का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेड पर भी उन्होंने हमलावरों से बचने के लिए संघर्ष किया।

 
विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
लड़ाई के दौरान हत्यारोपी आमोद के हाथ की नस कट गई। उसके दाहिने हाथ से खून बहने लगा। वह घटनास्थल से भागा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। रविवार की सुबह गश्त कर रही पुलिस ने आमोद को पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि आमोद शराब के नशे में धुत था। रातभर खून गिरने के कारण वह बेहोश हो गया। उसके लीवर और फेफड़े भी काम नहीं कर रहे थे। इसी कारण उसकी मौत हो गई।

4 of 8
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
वहीं पीतल कारोबारी के सीने और गर्दन पर काफी वार होने के कारण उसका खून गिरता रहा और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना स्थल को देखने से ऐसा लगता है कि कातिल किसी कीमत पर कारोबारी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। अब हत्यारोपी मोहित की गिरफ्तारी के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

 
विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पता चला है कि आरोपी मोहित का बहजोई और उन्नाव में भी ठिकाना है। पड़ोसियों का कहना है कि कारोबारी अनिल का किसी से अभी तक झगड़ा नहीं सुनाई दिया। इसी कारण घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है। पुलिस इस मामले में अनिल के कारोबारी पार्टनरों से भी सहयोग के लिए पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
कैंसर से पीड़ित था हत्यारोपी आमोद: अमित
पीतल कारोबारी की हत्या का फरार आरोपी मोहित अन्य आरोपी आमोद कुमार का किराएदार था। परिजनों का कहना है कि आमोद शराब पीने के लालच में मोहित के साथ पीतल कारोबारी अनिल चौधरी के घर गया था।

 
विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
काशीपुर (उत्तराखंड) निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि वह आमोद गुप्ता के साले हैं। रविवार की सुबह उसकी बहन रमणीक गुप्ता ने सूचना दी कि आमोद की मौत हो गई है। मोर्चरी आया तो पता चला कि हाथ की नस कटने से आमोद की मौत हुई है। पिता का इकलौता पुत्र आमोद कुछ काम नहीं करता था। उसको मुंह में कैंसर हो गया था।
विज्ञापन

8 of 8
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले दिल्ली में उसका ऑपरेशन कर जबड़ा निकाला गया था। वह रोटी तक नहीं खाता था। चचेरे भाई ने बताया कि आमोद शराब पीता था। पीने के चक्कर में साथियों के साथ चला गया होगा। वह किसी की हत्या नहीं कर सकता था। आमोद की दो बेटियां और एक बेटा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें