फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा: रेलवे के टिकट बिक रहे 10 हजार, ट्रेन में सफर कर रहे दोगुने यात्री

Thu, 20 Feb 2025 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से प्रयागराज, अयोध्या, बनारस जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। इस कारण अनारक्षित यात्री एसी बोगियों तक में सफर कर रहे हैं। प्रतिदिन 25 हजार लोग ट्रेनों में चढ़ रहे हैं, लेकिन 10 हजार जनरल टिकट ही बिक रहे हैं। जनरल बोगियों में पैर रखने की भी जगह नहीं है।
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज, अयोध्या, बनारस, सीतापुर (नैमिषारण्य) जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों बेतहाशा भीड़ है। एसी बोगियों में अनारक्षित यात्री भरे हुए हैं। वहीं जनरल टिकट लेने वालों की संख्या भी सफर करने वालों के मुकाबले बेहद कम है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हर दिन औसतन 10 हजार जनरल टिकट बिक रहे हैं, जबकि 22 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर उतरने व ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या से यह अंतर आसानी से किया जा सकता है। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों मुरादाबाद स्टेशन पर हर दिन 45 हजार लोगों का आवागमन होता है। इनमें ट्रेनों में चढ़ने वाले, यहां पर उतरने वाले और रिश्तेदारों को स्टेशन पर छोड़ने आने वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रतिदिन लगभग 25 हजार लोग मुरादाबाद से ट्रेनों में चढ़ रहे हैं। अनारक्षित टिकट लेकर ट्रेन में बैठने वालों की संख्या महज 10 हजार है। लगभग 3000 लोग आरक्षित श्रेणी के होते हैं। इस तरह रोजाना करीब 12 हजार लोग बिना टिकट सफर कर रहे हैं।

4 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रेलवे के अधिकारी भले ही अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहते लेकिन इस बात को स्वीकार जरूर करते हैं। ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि स्लीपर बोगियों को टीटीई स्टाफ चेक नहीं कर पा रहे हैं। जनरल बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्ववाथ, संपर्क क्रांति, श्रमजीवी, गरीब नवाज, दिल्ली-अयोध्या, अवध असम, अकालतख्त एक्सप्रेस, शहीद, सत्याग्रह एक्सप्रेस आदि सभी ट्रेनों में यही हाल है। रविवार से बुधवार तक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से 42 हजार टिकट बिके हैं, जबकि लगभग दो लाख यात्रियों का आवागमन हुआ है। यहां से ट्रेन में चढ़ने वालों की संख्या करीब 85 हजार रही। रेलवे के टिकट चेकिंग अभियान के बावजूद लोग बिना टिकट सफर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरक्षित टिकट से सफर करने वालों की संख्या सिर्फ 3000 
मुरादाबाद से प्रतिदिन आरक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या करीब 3000 है। इनमें 800 से 900 यात्री काउंटर टिकट वाले और 2000 यात्री ऑनलाइन बुकिंग वाले हैं। टिकट बिक्री से मुरादाबाद रेल मंडल को पूरे साल में 110 करोड़ रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
110 करोड़ रुपये देने वाले यात्री बिना टिकट सफर करने वालों के कारण परेशानी झेल रहे हैं। रेलवे का तर्क है कि हर माह किलेबंदी समेत कई अभियान चलाकर बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। 15 दिन में 50 से ज्यादा ट्रेनों में चेकिंग कर 1000 से ज्यादा बेटिकट यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों के अलावा प्लेटफार्म पर भी टिकट चेकिंग स्टाफ सक्रिय है। बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। टिकट चेकिंग का बड़ा अभियान जल्द ही शुरू होने वाला है। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें