14 अगस्त को सुबह नौ बजे सोनकपुर स्टेडियम से एकता बाइक रैली की शुरुआत होनी थी। बात देश और स्वतंत्रता के उत्सव की थी, लिहाजा समय से पहले ही लोग एकत्र होने लगे। ‘भारत माता की जय’ और ‘मां तुझे प्रणाम’ के उद्घोष के साथ आईजी रमित शर्मा, समाज सेवी शुभम गोयल, एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र आदि ने रैली का आगाज किया। रैली सेलटैक्स चौराहा, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल होते हुए कांठ रोड, सिद्ध अस्पताल, अकबर का किला, पीएसी तिराहा, पीली कोठी होते हुए जिगर मंच पर पहुंची। तिरंगे लहराते हुए रैली में शामिल लोगों ने शहरवासियों में देशभक्ति का जोश भर दिया।