खुशियां मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में लोगों ने सड़क किनारे और मोहल्लों में पटाखे जला कर कश्मीर पर आए नए फैसले का जश्न मनाया। इस दौरान आने जाने वाले लोगों के बीच तिरंगा झंडा बांट कर सरकार के फैसले का स्वागत किया गया। हालांकि इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर और खास कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सुरक्षाबल तैनात रहे।