फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव तस्वीरें: सात घंटे की बारिश ने मुरादाबाद के लोगों की बढ़ाई मुसीबत, भोलानाथ कॉलोनी में चलने लगी नाव

Thu, 25 Jul 2024 06:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

दो दिन उमस भरे मौसम के बाद मंगलवार रात बेतहाशा बादल बरसे। बुधवार दोपहर तक सात घंटे की बारिश में आधा शहर डूब गया। पॉशा कॉलोनियों और पुराने शहर के मोहल्लों के हजारों घरों में पानी भर गया। कांशीराम नगर, रामलीला मैदान, बुद्धि विहार, अवंतिका कॉलोनी, दीनदयाल नगर की सड़कें दोपहर तक पानी में डूबीं रहीं। जो स्मार्ट सिटी की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।

विज्ञापन

2 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार सुबह सात बजे तक लगातार बारिश होती रही। इसके कारण बुद्धि विहार सेक्टर नौ बी, सेक्टर 11, देव विहार, अवंतिका, रामगंगा विहार, दीनदयाल नगर, नवीननगर, सम्राट अशोक नगर, मानसरोवर कॉलोनी, लाइनपार, हनुमान नगर, बुधबाजार, झब्बू का नाला, इंद्रा चौक, बंगलागांव, कटघर समेत आधे शहर के मोहल्लों में पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों के हजारों घरों में पानी था। यहां सुबह लोग घरों से पानी निकालते नजर आए। वहीं बारिश बंद होने के बाद भी बुधवार को कई मोहल्लों की मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि जलभराव का मुख्य कारण नालों का चोक होना है। जलनिकासी न होने से सड़कों पर घुटने तक पानी आ गया है।

4 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
भोलानाथ कॉलोनी में नाव बनी जीवन का सहारा
भोलानाथ कॉलोनी में मानसून की पहली बारिश के बाद पानी भर गया था। मंगलवार की रात भारी बारिश के कारण और स्थिति बिगड़ गई। पानी में एक नाव डूब गई। सुबह लोगों ने आवागमन के लिए दूसरी नाव का प्रयोग किया। कॉलोनी के रहने वाले मोंटी प्रजापति ने बताया कि रात की बारिश के कारण कमर भर पानी हो गया है।

लोग ड्यूटी आने जाने के लिए नाव का प्रयोग करते हैं। खाने के सामान की आपूर्ति भी नाव से हो रही है। कई लोगों ने कॉलोनी से हटकर शहर के अन्य स्थानों पर शरण ली है। कई घरों में पानी घुस गया है। नेता कॉलोनी के आदित्य सैनी ने बताया कि रात की बरसात के चलते लाइनपार के अधिकतर इलाके चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

5 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान के इर्द-गिर्द जलभराव
रामलीला मैदान के अलावा उससे सटी सड़क पर चार फीट पानी भर गया है। इस कारण आसपास के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इसके अलावा चाऊ की बस्ती, मानसरोवर, शास्त्री नगर में पानी भर गया है। महिला अभिभावक शीतल और गायत्री ने बताया कि वे बच्चों को स्कूल लेकर आई थी लेकिन सामने पानी भरने के कारण बच्चों को लेकर घर चली आई।
विज्ञापन

6 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
रेलवे लाइन के किनारे कटघर क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने के कारण बच्चे और बुजुर्ग परेशान हो गए हैं। लोगों ने किसी प्रकार बाल्टी से पानी निकालकर घरों के बाहर बहा दिया। इधर रामगंगा किनारे बसे लोगों के घरों में भी पानी घुसने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

श्मशान घाट की सड़क का बुरा हाल

सीएल गुप्ता इंस्टीट्यूट के नजदीक रामगंगा विहार स्थित श्मशान घाट की तरफ जाने वाली रोड मलबे में तब्दील हो गई है। इस मामले में सोनू कुमार, सुरेंद्र चौधरी, अरुण कुमार, राजेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से शीघ्र सड़क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

7 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

सात घंटे में सीजन की रिकॉर्ड 138.4 मिलीमीटर बारिश
मौसम में हुए बदलाव के बाद मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार सुबह सात बजे तक सात घंटे में सीजन की रिकॉर्ड बारिश 138.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कुल बारिश 139.6 मिलीमीटर हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश के आसार हैं।

8 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव शुरू हुआ था। रात करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में तेज बारिश होने लगी। लगभग तीन घंटा तक ऐसी ही स्थिति रही। इसके बाद हल्की बारिश बुधवार सुबह साढ़े सात बजे तक होती रही। इसके बाद तेज धूप खिली। दोपहर सवा 12 बजे फिर बादल छा गए और बारिश होने लगी।

9 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

शाम को सिविल लाइंस क्षेत्र मेें झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के मंगलवार रात से बुधवार शाम तक कुल 139 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार सुबह सात बजे तक 138.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। दोपहर में 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। वातावरण में सुबह नमी 94 फीसदी थी, जो शाम को 81 फीसदी रही।

10 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान था और पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना थी। उसी के अनुरूप बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को आगामी स्थिति पता चल जाएगी।

11 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

100 किमी की दूरी में ठहर गईं ट्रेनें, परेशान रहे यात्री
बारिश के कारण मुरादाबाद व आसपास के जिलों से गुजरने वाली 36 ट्रेनें 100 किमी के दायरे में ठहर गईं। मुरादाबाद स्टेशन पर सिग्नल फेल होने के बाद जो ट्रेन जहां थी, वहीं रोक दी गई। दुगनपुर-गजरौला, मुरादाबाद-कांठ के बीच ज्यादा समस्या रही। मुरादाबाद से अमरोहा पहुंचने में कुछ ट्रेनों को चार घंटे लग गए।

12 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद स्टेशन पर मंगलवार रात दो बजे सिग्नल फेल हो गए। पहले अप लाइन पूरी तरह बंद करनी पड़ी। कुछ देर बात डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। इस कारण दिल्ली से लखनऊ के बीच और मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच भी संचालन बाधित रहा।

13 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
रेलवे के रिकॉर्ड के मुताबिक पूरे रेल मंडल में इतना जलभराव कहीं नहीं हुआ, जितना मुरादाबाद स्टेशन यार्ड में हुआ। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सुबह 8:30 बजे तक संचालन सामान्य हो गया। 

14 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ये ट्रेनें हुईं प्रभावित 
12370    कुंभ एक्सप्रेस 
12232    चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 
13308    गंगा सतलुज एक्सप्रेस 
14120     देहरादून-काठगोदाम एक्स. 
13006     पंजाब मेल एक्सप्रेस 
12470     जम्मूतवी-कानपुर एक्स. 
13010     दून एक्सप्रेस 
15012     चंडीगढ़-लखनऊ एक्स. 
250313   कॉर्बेट पार्क लिंक एक्स. 
12430     लखनऊ एसी एक्सप्रेस 
20939     सुल्तानपुर सुपरफास्टएक्स.
15013     रानीखेत एक्सप्रेस 
05098     टनकपुर स्पेशल एक्सप्रेस 
15522     जनसाधारण एक्सप्रेस
15212     जननायक एक्सप्रेस 
04304      दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस 
14524      हरिहर एक्सप्रेस 
14120      देहरादून-काठगोदाम एक्स. 
12036      पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्स. 

15 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन नंबर   ट्रेन का नाम 
13152   सियालदह एक्सप्रेस 
12040   काठगोदाम शताब्दी एक्स. 
15127  काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 
18103  जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 
15651  लोहित एक्सप्रेस 
12229   लखनऊ मेल एक्सप्रेस 
12231  बेगमपुरा एक्सप्रेस 
14207  पद्मावत एक्सप्रेस 
15273  पद्मावत एक्सप्रेस 
12429  नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्स. 
22417  महामना एक्सप्रेस 
12557  सप्तक्रांति एक्सप्रेस 
14315   इंटरसिटी एक्सप्रेस 
14113  लिंक एक्सप्रेस 
15011  लखनऊ-चंडीगढ़ एक्स. 
12038  सिद्धबली जनशताब्दी एक्स. 
15651  लोहित एक्सप्रेस

16 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मोहल्लों की बिजली गुल, पानी को तरसे लोग
बारिश के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए। इसके कारण शहर के 12 से ज्यादा क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेती स्ट्रीट, नवाबपुरा, मोहल्ला बाजीगरान, मंडी समिति, दिल्ली रोड, बुद्धि विहार, मंडी चौक, रामपुर रोड समेत कई कॉलोनी में लोगों ने घंटा बिजली कटौती का सामना किया। 

17 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
कई स्थानों पर विद्युत कर्मी देर तक फाल्ट की मरम्मत में जुटे रहे लेकिन बात नहीं बनी। ट्रांसफार्मर खराब होने, फ्यूज उड़ जाने व तार टूटने के कारण बिजली गुल होने से लोगों के घरों के इनवर्टर भी ठप हो गए। बिजली न होने से मोटर नहीं चली और पीने के पानी की किल्लत हो गई।

18 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में टाउन हॉल के पास हाई टेंशन लाइन पर पेड़ की शाखा गिरने से बुध बाजार, मानपुर, टाउन हॉल समेत तहसील स्कूल के आसपास की बिजली भी गुल हो गई। इसी तरह रामपुर रोड स्थित कॉलोनी कबीर नगर में बुधवार सुबह से शाम तक लाइट नहीं आई।

19 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
देर तक सप्लाई न आने के कारण लोगों ने बिजली घर को फोन मिलाया और कारण पूछा। विद्युत कर्मियों ने बताया कि बड़े फाल्ट होने के कारण सप्लाई सुचारु होने में देर लगेगी। इस बीच लोग विद्युत निगम के कंट्रोल रूम और 1912 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराते रहे।

20 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर फाल्ट ठीक करने में देर लगी। दोपहर तक ज्यादातर क्षेत्र में बिजली सुचारू हो गई थी, जहां बड़े फॉल्ट थे वहां विद्युत स्टाफ शाम तक जुटा रहा। रामपुर रोड स्थित कबीर नगर में दिनभर लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

21 of 21
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
खेल मैदान पानी से लबालब
बुद्धि विहार सेक्टर नौ बी में खेल मैदान के साथ सड़क भी पानी से लबालब हो गई। इस सेक्टर के दूसरी तरफ दो और मैदान हैं। सभी मैदानों में पानी भर गया है। तीनों मैदान पर स्थानीय बच्चे क्रिकेट और हॉकी खेलते हैं। दुकानदार गोकुलदास और गोविंद नगर के अविनाश ने बताया कि जलभराव का मुख्य कारण नाले चोक हो गए हैं। इसी कारण पानी निकल नहीं सका और सड़कों पर घुटने पर पानी आ गया है। जलभराव नगर निगम के दावों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें