मुरादाबाद में तैनात आईपीएस संदीप मीना
- फोटो : अमर उजाला
मां-बाप चाहते थे कि डॉक्टर बनूं
संदीप कुमार मीना का कहना है कि उनके मां-बाप चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बनें, लेकिन मैंने बचपन से ही आईपीएस और आईएएस अफसर बनने का सपना देख रखा था। चाचा महेंद्र कुमार मीना पहले से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। दिल्ली जाकर तैयारी करना चाहता था, लेकिन घर वालों को लगता था कि वहां जाकर समय बर्बाद करुंगा। चाचा, नाना, मामा के जरिए यूपीएससी की तैयारी के लिए मैंने मां-पिता को मना लिया। इसके बाद दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी।