फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: हेड कांस्टेबल निलंबित... आठ को ड्यूटी से हटाया, एक चूक पड़ गई इन कर्मियों पर भारी

Thu, 21 Nov 2024 04:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कुंदरकी उपचुनाव में मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों पर मतदाताओं को रोकने और धमकाने के आरोप लगे। शिकायत के बाद एसएसपी ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर आठ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटाया। निलंबित सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
कुंदरकी में गश्त के डीएम और एसएसपी - फोटो : सूचना विभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को धमकाया और उनकी वोटर आईडी चेक की। वीडियो वायरल होने के बाद प्रत्याशियों ने शिकायत की तो एसएसपी ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया।

निलंबित सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ। मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को जगह-जगह रोक दिया। उनकी आईडी चेक की। कुंदरकी बूथ पर हेड कांस्टेबल विपिन सिरोही ने मतदाताओं की आईडी चेक की।

विज्ञापन

2 of 10
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला
मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। भीकनपुर कुलवाड़ा, मिलक सीकरी, सैफपुर चित्तू, गदीपुरा, फत्तेपुर, में भी मतदान केंद्र के पास बैरियर लगाकर मतदाताओं को  रोका गया। इसकी जानकारी मिलने पर सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान भीकनपुर कुलवाड़ा बूथ पर पहुंच गए और उन्होंने पर्चियां चेक करने का विरोध किया।
विज्ञापन

3 of 10
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने संबंधित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद कुंदरकी बूथ पर तैनात हेड कांस्टेबल विपिन सिरोही को निलंबित कर दिया।

4 of 10
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इसके अलावा डिलारी थाने के एसआई अमरपाल, कुंदरकी थाने के हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, डिलारी थाने के हेड कांस्टेबल रिजवान, रामपुर जनपद से आए हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, बिजनौर जनपद से आए हेड कांस्टेबल अजब सिंह, रामपुर जनपद से आए कांस्टेबल मूलचंद्र, मूंढापांडे थाने की महिला कांस्टेबल लक्ष्मी और दीपिका को ड्यूटी से हटाया गया। 
विज्ञापन

5 of 10
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के साथ आठ पुलिसकर्मियों को हटाया गया है। हेड कांस्टेबल विपिन सिरोही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 10
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों से भिड़े सपा प्रत्याशी रिजवान

बैरियर पर मतदाताओं की पर्ची चेक करने पर सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के भीकनपुर कुलवाड़ा बूथ पर वोट डालने जा रहे मतदाताओं को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और उनकी पर्ची चेक की। इसकी जानकारी मिलने पर सपा प्रत्याशी मौके पर पहुंच गए और बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।

विज्ञापन

7 of 10
Kundarki By Election - फोटो : संवाद
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें किसने अधिकार दिया है कि वह पर्चियां चेक कर रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने सैफपुर चित्तू में भी समर्थकों के घरों को छावनी बनाए जाने पर भी एतराज जताया। उन्होंने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने वोटरों को रोकने की कोशिश की।

8 of 10
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

अखिलेश ने मंडलायुक्त पर लगाया चुनाव में गड़बड़ी कराने का आरोप 

लखनऊ में सपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीएसओ अजय प्रताप सिंह और दो थानाध्यक्षों पर चुनाव में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए। इस मामले में संबंधित अधिकारियों ने सपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कमिश्नर ने कहा कि उपचुनाव में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं रहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कुंदरकी चुनाव में गड़बड़ी के पीछे कुछ अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

9 of 10
Kundarki By Election - फोटो : संवाद
इनमें कुंदरकी और मैनाठेर के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। सपा अध्यक्ष ने कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह का नाम लेते हुए कहा कि इनको कौन नहीं जानता है। इस बारे में कमिश्नर ने कहा कि मतदान के पहले मैंने निष्पक्ष चुनाव के लिए किसी की आईडी चेक नहीं करने के निर्देश दिए थे। उनका नाम सपा प्रत्याशी या अन्य नेताओं ने भी नहीं लिया था।
विज्ञापन

10 of 10
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर ने अखिलेश यादव के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी सपा ने चुनाव आयोग से कमिश्नर की शिकायत की थी। वहीं डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें चुनाव में सिर्फ पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। मतदान कराने में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें