कुंदरकी उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। वोटिंग मे ंसुबह तेजी रही लेकिन दोपहर में मतदान केंद्रों पर सन्नाटा दिखा। इस बीच उपचुनाव में 57.72% मतदान दर्ज किया गया। अब सबकी नजरें 23 को होने वाली मतगणना पर है।
यूपी की नाै विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भले ही कुंदरकी सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ हो, लेकिन विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर दोपहर में सन्नाटा ही दिखा। हालांकि, सुबह के समय अधिक मतदान होने का दावा किया गया। धीमी रफ्तार के बावजूद कुंदरकी सीट पर कुल 57.72 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
2 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह लाइनें देखी गईं, लेकिन दोपहर बाद कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। मतदान कर्मचारी मतदाताओं का इंतजार करते रहे तो एजेंट मतदाताओं को घर से निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन
3 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के मालीपुर गांव में सरकारी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से ही मतदाता लाइन में लग गए थे और उन्होंने बड़े उत्साह के साथ मतदान किया। नौ बजे तक यहां 30 प्रतिशत मतदान हो गया था। रतनपुर कलां में भी सुबह दस बजे तक ही लंबी लाइन देखी गई, लेकिन दोपहर बाद यहां भी मतदान धीमा हो गया।
4 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11:30 बजे कुंदरकी के जेएलएम इंटर काॅलेज में बने मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा दिखा। यहां मतदाताओं से अधिक मतदानकर्मी दिखे। खबड़िया भूड़, सिहोरा बाजे, खाईखेड़ा, दलपतपुर, हुसैनपुर, डींगरपुर, जटपुरा, फतेहपुर, फरीदपुर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे के बाद अधिकांश मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। कुछ बूथों पर एक-एक वोटर आता दिखा। उन्हें भी प्रत्याशी के समर्थक लेकर आ रहे थे। खाईखेड़ा के बूथ पर सन्नाटा होने पर ग्रामीणों ने बताया कि लोग खेती करते हैं, इसलिए उन्होंने सुबह ही वोट डाल दिया था। इसके बाद वह अपने-अपने खेतों पर काम करने चले गए।
विज्ञापन
6 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
कुछ केंद्रों पर मतदान की स्थिति
समय मतदान केंद्र कुल वोट पड़े वोट
सुबह 9.35 बजे तक मालीपुुर 662 214
सुबह 9.45 बजे तक रतनपुर कलां 5108 690
सुबह 11:39 बजे तक जेएलएम काॅलेज 3586 335
दोपहर 12.30 बजे तक हुसैनपुर अमीर 1759 925
दोपहर 1.10 बजे तक दलपतपुर पं भवन 2928 927
दोपहर 2.00 बजे तक राजेंद्र काॅलेज 2279 1175
दोपहर 2.21 बजे तक खाईखेड़ा 2211 1265
दोपहर 2.45 बजे तक खबड़िया भूड़ 3112 1527
विज्ञापन
7 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की नाै सीटों पर मतदान की स्थिति
क्षेत्र मतदान
कुंदरकी : 57.72%
मीरापुर : 57.12%
कटेहरी : 56.9 %
करहल : 54.1%
मझवां : 50.41%
सीसामऊ : 49.13 %
खैर : 46.36 %
फूलपुर : 43.44 %
गाजियाबाद : 33.3 %
8 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार वोट देकर उत्साहित दिखे युवा
मूंढापांडे स्थित राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर पहली बार वोट देकर युवतियां काफी उत्साहित दिखीं। केंद्र पर मतदान करने पहुंचीं मूंढापांडे गांव की रहने वाली रानी, तनू, मानसी और काजल ने कहा कि हम सभी ने विकास के लिए वोट दिया है। हमें बेहद खुशी है कि हमारे वोट से क्षेत्र के नेता का चुनाव होगा। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी पहली बार मतदान करने वाले युवक-युवतियां काफी उत्साहित दिखाई दिए।
9 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
नहीं बन पाया कुंदरकी बनाम मूंढापांडे ब्लाॅक
इस बार कुंदरकी विधानसभा का चुनाव कुंदरकी बनाम मूंढापांडे ब्लाॅक नहीं बन पाया। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में मूंढापांडे और कुंदरकी ब्लाॅक आते हैं। पिछले छह चुनाव में चुने गए पांच विधायक कुंदरकी ब्लाॅक क्षेत्र के ही रहे। जियाउर्रहमान बर्क संभल जिले से आते हैं। ऐसे कुंदरकी विधानसभा का चुनाव मूंढापांडे बनाम कुंदरकी ब्लाॅक होता रहा है, लेकिन इस उपचुनाव में ऐसा होता नहीं दिखा। भाजपा ने कुंदरकी ब्लाॅक में सेंध लगाते हुए अपना दायरा बढ़ा लिया।
10 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में खराब हुई सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी
मूंढापांडे के सिहोरा गांव की सड़क पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी अचानक खराब हो गई। इसके कारण गांव का रास्ता बाधित हो गया। वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से होकर निकलना पड़ा। पूछने पर पता चला कि गाड़ी की कमानी टूट गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहयोगी भी गाड़ी खराब होने से घंटों परेशान हुए।
11 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
80 बूथों की ड्रोन से की गई निगरानी
कुंदरकी विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान 80 बूथों पर ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भी भ्रमण करते रहे। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में कुंदरकी, मैनाठेर, मूंढापांडे, पाकबड़ा, कटघर, भोजपुर और भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव आते हैं। सभी 436 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान और सिविल पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
12 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव के लिए 12 सीओ, 80 इंस्पेक्टर, 400 दरोगा समेत तीन हजार पुलिसकर्मी लगाए गए थे। 15 सचल दल और 45 क्यूआरटी को तैनात किया गया था। 80 केंद्रों पर मतदान के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। किसी भी मतदान केंद्र पर कोई विवाद नहीं हुआ।
13 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : संवाद
भोजपुर क्षेत्र में 42 फीसदी मतदान
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरदारनगर, जैतपुर, हमीरपुर, नकटपुरी कला एवं लखनपुर में बुधवार को कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसमें 42 प्रतिशत मत पड़े। जैतपुर में कुल मत 1047 में से 909 और सरदारनगर में 3496 में से 1259 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
14 of 15
Kundarki By Election
- फोटो : संवाद
सील रहीं कुंदरकी की सीमाएं
कुंदरकी विधानसभा सीट पर मतदान के दाैरान बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। कस्बे में जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। हाईवे से लेकर लिंक मार्गाें तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिसकर्मी वाहनों को चेक करते रहे।
कुंदरकी कस्बे के अलावा डींगरपुर, रतनपुर कलां और दलपतपुर में भी जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। कुंदरकी की सीमाएं सील रहीं। बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन पुलिसकर्मियों को एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लगा दिया गया था।