करवा चौथ 2025
- फोटो : संवाद
पति की दीर्घायु की कामना की
गौर ग्रेसियस सोसायटी में महिलाओं ने करवा चाैथ पर मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना की। इस दौरान करवा चाैथ की कथा भी सुनाई गई। इसके बाद महिलाओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इसमें रश्मि अग्रवाल, शिखा, सुचिता, रेखा, अनीता, अंजू, सीमा, अदिति, पूनम, सविता, शीला, आरती शामिल रहीं।