Happy Janmashtami 2020
- फोटो : Happy Janmashtami 2020
भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं को पढ़ने के अलावा सुनते भी हैं। शाम को संध्या आरती विशेष कार्यक्रम होता है। सात बजे वैष्णव भजन, आठ बजे भगवान का लीलामृत, साढ़े दस बजे कान्हाजी का पंचाभिषेक, साढ़े 11 बजे महासंकीर्तन होगा और रात ठीक 12 बजे भगवान का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद भगवान का 56 भोग लगाया जाएगा। संस्था से जुड़े दो सौ वैष्णव दीक्षित भक्त हैं। वह सिविल लाइंस, कटघर, बुद्धि विहार, कटघर आदि क्षेत्र में करीब पांच सौ श्रद्धालुओं के यहां प्रसाद भिजवाया जाएगा। इसके अलावा वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम में विशेष रूप से भेजा जाएगा। इसमें कोविड 19 के पूरे दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का मंगलवार को रात आठ से 12 बजे और बुधवार को शाम छह बजे से रात नौ बजे तक फेसबुक, यूट्यूब और अर्धमोनी चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।