फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के जेल पहुंचने से पहले ही जेल प्रशासन ने करा ली थी बैरक की साफ-सफाई

Wed, 26 Feb 2020 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
आजम खां भेजे गए जेल - फोटो : अमर उजाला
सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का दो मार्च तक नया ठिकाना जिला कारागार की बैरक संख्या एक होगा। उनकी पत्नी एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा को महिला बैरक में रखा गया है। इससे पूर्व आपातकाल के दिनों में आजम खां जेल जा चुके हैं। लेकिन हाल ही में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में वह पहली बार सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी जेल में रखे गए हैं आजम खां - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट से आजम, उनकी पत्नी और बेटे को जेल भेजो जाने के आदेश की सूचना मिलने के बाद से ही जेल प्रशासन ने तैयारी कर ली थी। बैरक नंबर एक में साफ सफाई करा ली गई थी। आजम खां और अब्दुल्ला को जिला जेल के बैरक नंबर एक में रखा गया है। आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला का नया ठिकाना जिला जेल का बैरक नंबर एक हो गया है। जबकि उनकी पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा को महिला बैरक में रखा गया है। आजम आपातकाल के दौरान भी जेल गए हैं। लेकिन अब्दुल्ला आजम और तजीन फातमा को पहली बार सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
जेल जाते आजम खां - फोटो : अमर उजाला
आजम ने कोर्ट में कहा मेरी तबीयत है खराब 
सांसद आजम खां ने कोर्ट को अवगत कराया कि उनकी तबीयत खराब रहती है। साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी बीमार चल रही हैं। वह खुद सांसद हैं और उनकी पत्नी विधायक। लिहाजा जेल में उनको उनकी सेहत को ध्यान रखते हुए सुविधाएं दी जाएं। 

4 of 5
आजम, तनीज और अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि सांसद और विधायक के स्वास्थ्य की जांच कराई जाए। दोनों को जेल मैन्युअल के हिसाब से जो सुविधाएं निर्धारित हैं प्रदान की जाएं। जेल में पहुंचने के बाद चिकित्सक ने सांसद और विधायक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेल जाते आजम खां - फोटो : अमर उजाला
आजम खां को लेकर पुलिस जब जिला जेल पहुंची तो सांसद ने पुलिस की गाड़ी से उतरकर वहां खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने जेल के गेट पर खड़े कर्मचारी को कहा कि गेट खोलो। वह पूरा गेट खुलवा कर अंदर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें