फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवारों का दम: घोड़ों की दौड़ और जबरदस्त जंप देख दर्शकों में दिखा उत्साह, मोंटीना व भगवान ने जीता गोल्ड

Fri, 25 Oct 2024 04:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में 26वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुरादाबाद के घोड़े मोंटीना और घुड़सवार भगवान सिंह ने शो जंपिंग में स्वर्ण पदक जीता। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न शहरों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी का मैदान बृहस्पतिवार सुबह घोड़ों की टापों से गूंज उठा। घोड़ों की शानदार दौड़ और जबरदस्त जंप को देखकर दर्शक भी खुशी से झूम उठे। पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता के पहले ही दिन मुरादाबाद के घोड़े मोंटीना और घुड़सवार भगवान सिंह की जुगलबंदी ने शो जंपिंग में स्वर्ण पदक जीत लिया।

विज्ञापन

2 of 7
घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला
डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में बृहस्पतिवार को 26वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला
जिसमें 48 घोड़े और घुड़सवार अलग-अलग प्रतियोगिता में जलवा बिखेर रहे हैं। पहले दिन शो जंपिंग प्रारंभिक प्रतियोगिता में मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन से घुड़सवार भगवान सिंह ने घोड़े मोंटीना पर सवार होकर पहला स्थान हासिल कर गोल्ड जीता। भगवान सिंह और मोंटीना के बीच जुगलबंदी शानदार देखी गई।

4 of 7
घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला
भगवान सिंह के हल्के से इशारे को ही घोड़ा मोंटीना भांप गया और जबरदस्त जंप लगाकर गोल्ड जीत लिया। लखनऊ से घुड़सवार अनुराग कुमार ने घोड़ा अदा पर सवार होकर शो जंपिंग में दूसरा और घुड़सवार सत्यम सिंह ने घोड़े फिलक्का पर सवार होकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेंट पेगिंग व्यक्तिगत एलिमिनेशन प्रतियोगिता में 26 प्रतिभागी शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 7
घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला
जिसमें बरेली के घुड़सवार हिमांशु कुमार ने घोड़े राज पर, तरुण सागवान ने फैंटम पर, मो. नाजिर ने बादल पर, रविंद कुमार ने रैंबो पर सवार होकर पहला स्थान हासिल किया। कानपुर के दिलशाद अहमद ने पार्थ पर, अशोक कुमार ने अकबर पर, मोहित राणा ने रुद्रा पर और मनोज कुमार ने मयंक पर सवार होकर दूसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन

6 of 7
घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के श्यामकृष्ण दूबे ने सागर पर, सत्यम सिंह ने कोविंद पर, अंकित कुमार ने घोड़े मूमल पर सवार होकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ड्रेसाज व्यक्तिगत की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें अलीगढ़, बरेली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर एवं प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के घुड़सवार और घोड़ों ने भाग लिया। अंधेरा होने के कारण प्रतियोगिता का फाइनल नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान डीआईजी बाबूराम, एएसपी महेंद्र कुमार, सीओ हरेंद्र यादव, प्रतिसार निरीक्षक तेज प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन सुमेरा आयशा, रिशू मिश्रा व चारू अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में कर्नल बहादुर सिंह लाकरा, कोर्स डिजाइनर एकलव्य शर्मा रहे। प्रतियोगिता के दौरान मैदान डॉ. आरके शर्मा भी अपनी मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें