करवाचाैध के माैके पर मुरादाबाद में महिलाओं ने की खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला
लाइट वेट लहंगे वाली साड़ी और सूट की मांग ज्यादा है। इसके अलावा सरारा, लहंगा, प्लाजो, क्रॉप टॉप, गाऊन, ओरगेंजा और कॉटन की साड़ियों की बिक्री बढ़ी है। शृंगार के सामान में भी ब्रांड की सामग्री महिलाओं को आकर्षित कर रही है। विशेष सजावट वाले करवे व पूजा की थाली भी बाजार में बिक रही है। इसकी कीमत 250 से शुरू होकर 1000 रुपये तक है।