शुक्रवार को हार्दिक ने बहन हिमशिखा की हत्या कर मां नीलिमा पर हमला किया था। नीलिमा अस्पताल में भर्ती हैं। हार्दिक का व्यवहार युवती से रिश्ता टूटने के बाद बदला था।
शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे का वक्त था। हार्दिक अपनी मम्मी नीलिमा के दिल्ली रोड स्थित दफ्तर पहुंचा और उसने कहा कि मम्मी घर चलिए आपको सरप्राइज देना है। बेटे के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखकर नीलिमा कुछ समझ नहीं सकीं। उन्हें लगा बेटा- बेटी लंबे समय के बाद घर आए हैं शायद दोनों भाई बहन ने कोई प्लान बनाया होगा। वह बेटे के साथ कार में बैठकर चली गईं लेकिन घर का नजारा देखकर वह सन्न रह गईं।
विज्ञापन
2 of 10
हिमशिखा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे के दरवाजे पर कंबल में हिमशिखा का शव लिपटा हुआ पड़ा था। जैसे ही उन्न्होंने शोर मचाया हार्दिक ने चाकू से हमला कर दिया था। किसी तरह उनकी जान बच पाई। जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा आपबीती सुनाते हुए फफड़ पड़ीं। नीलिमा के पास बेंच पर उनकी तीमारदारी कर रहीं दो महिलाओं ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। कुछ देर शांत रहने के बाद बोलीं कभी सपने में नहीं सोचा था कि जिसे पालने के लिए अपने सपने भी पूरी नहीं किए वह बेटा ही दुश्मन हो जाएगा।
पति ने साथ छोड़ा तो मैं कभी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटी। नौकरी की और बेटी बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाई। दोनों भाई बहन बहुत अच्छे से रहते थे। दोनों एक दूसरे का ख्याल और सम्मान करते थे लेकिन पिछले छह सात माह में अचानक हार्दिक के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह किसी लड़की से प्रेम करता था लेकिन उससे ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद ही बात बात में अपनी बहन पर हमलावर हो जाता था। उसके व्यवहार में बदलाव को हमें महसूस हो रहा था लेकिन यह कभी नहीं लगा कि वह हमारी हत्या कर देगा।
4 of 10
फॉरेंसिक टीम को जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निजी बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर नीलिमा शुक्रवार की सुबह ड्यूटी चली गई थीं। शाम को भाई बहन को गुरुग्राम जाना था लेकिन उससे पहले ही बेटा दफ्तर पहुंचा और वह सरप्राइज देने की बात कहकर बुला ले आया था। बोलीं बेटे की एक गलती ने पूरा परिवार तबाह कर दिया। बेटी दुनिया में नहीं रही। बेटा जेल चला गया और मां अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
5 of 10
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलामी नहीं आजाद जिंदगी जीना चाहिए
बहन की हत्या और मां पर जान लेवा हमला करने वाले इंजीनियर यूट्यूबर हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर द हादिक सिंह नाम से अपनी आईडी बना रखी है। उसके करीब साढ़े 13 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह बोल रहा है कि इंसान को गुलामी नहीं आजाद जिंदगी जीना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 10
भाई और मां के साथ हिमशिखा
- फोटो : संवाद
इसके अलावा उसने अपनी बहन के साथ भी वीडियो बनाए हैं और उन्हें पोस्ट किया है। चर्चित स्थानों के वीडियो भी बनाए हैं। यह वीडियो में वह बोल रहा है कि बीस साल के बाद परिवार को अपने बच्चों को आजाद देना चाहिए। उन्हें उसकी पसंद के दोस्त, शिक्षा और नौकरी करने का मौका देना चाहिए। वह वीडियो में वह एक कंपनी का आईडी को कचरे के डिब्बे में डालता दिखा गया है।
विज्ञापन
7 of 10
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
बुद्धि विहार में इंजीनियर हार्दिक ने प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आकर जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या की थी। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी बहन और मां नहीं चाहती थीं कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करे। बहन आए दिन इस बात को लेकर बहस करती थी। शुक्रवार को भी वह उससे बहस कर रही थी। इस पर उसे गुस्सा आ गया और हत्या कर दी। हार्दिक ने बताया कि बहन की हत्या करने के बाद वह दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां कार खड़ी करके भाग गया था।
8 of 10
हिमशिखा की मौत के बाद घर में जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बदायूं के जोगीपुरा निवासी नीलिमा अपने पति के साथ 1990 में मुरादाबाद आकर बस गई थीं। करीब एक साल से वह बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रह रहीं थीं। उनके जुड़वां बेटे और बेटी हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहे थे।
9 of 10
मुरादाबाद में हिमशिखा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बेटी हिमशिखा आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी और एमबीए कर रही थी, जबकि बेटा हार्दिक पहले गूगल में नौकरी करता था और अब यूट्यूबर हो गया था। शुक्रवार की दोपहर हार्दिक ने चाकू से गोदकर अपनी बहन हिमशिखा की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपनी मां नीलिमा को उनके ऑफिस से बुलाकर घर आया और उन पर भी चाकू से हमला कर दिया था।
भीड़ इकट्ठा हो गई थी इसलिए उसे भागना पड़ा। पुुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गया था। स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो गया था। उसने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा है। पूछताछ में उसने कबूला है कि इंस्टाग्राम के जरिए पुणे में रहने वाली दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम संबंध हो गया था। जिससे वह शादी करना चाहता था लेकिन मां और बहन तैयार नहीं थीं। जिस कारण सात माह पहले प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया था।