मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण ट्रेनें हो रहीं लेट
कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। अवध-असम एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें एक घंटे से भी अधिक देरी से रामपुर पहुंचीं। अप-डाउन की अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में सर्द रातों में यात्री ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। अवध-असम एक्सप्रेस का रामपुर आने का समय सुबह 11:30 बजे का है, जबकि यह ट्रेन रामपुर में 12:30 बजे पहुंची।