फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: लू की चपेट में यूपी... मुरादाबाद का पारा 42 डिग्री, डॉक्टरों ने बचाव के लिए दिए यह सुझाव

Sat, 18 May 2024 11:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद
मुरादाबाद में 17 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मई में 2011 से 2024 तक पहली बार पारा 42 डिग्री पहुंचा है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लू चलने व गर्मी बढ़ने की आशंका जताई गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिकतम तापमान 41 से 43 के बीच ही रहेगा।
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद
रिकॉर्ड की बात करें तो इससे पहले 10 मई 2013 को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद 9 मई 2019 को 41.5, 10 मई 2019 को 41.6 व 11 मई 2019 को 41.5 दर्ज किया गया था। जबकि मई 2023 में 15 तारीख को अधिकतम तापमान 36.5 था, उस दिन मुरादाबाद में बारिश भी हुई थी। शुक्रवार को हवा में नमी 20 प्रतिशत के आसपास रही।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद
5.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण से पश्चिम की ओर हवाएं चलीं। इस बार भयंकर गर्मी पड़ने से लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों में घबराहट व बेचैनी बढ़ गई है। अस्थमा के मरीजों को धूप व धूल के कारण दिक्कत हो रही है। बच्चों को जंक फूड के कारण डायरिया हो रहा है। निजी अस्पतालों से जिला अस्पताल की ओपीडी व आईपीडी तक मरीजों की भरमार है।

4 of 7
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद
डॉक्टर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहने व खीरा-ककड़ी खाने की सलाह दे रहे हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को ओआरएस व नारियल पानी पीने के लिए कहा जा रहा है। डॉक्टरों का सुझाव यह भी है कि बच्चे व बुजुर्ग दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर निकलने से बचें। फील्ड में काम करने वाले पानी की बोतल साथ रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद

क्या करें  
बाइक पर लंबा सफर करने से बचें 
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें व काला चश्मा लगाएं
फील्ड का काम है तो सूती गमछा व पानी साथ रखें
नारियल पानी, ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूजा खाएं

क्या न करें 
ब्लड प्रेशर के मरीज कुछ भी मसालेदार न खाएं, कोल्डड्रिंक न पीएं
समोसा, चाऊमीन आदि तला भुना न खाएं
बच्चों को धूप में व नंगे पैर खेलने न दें

विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद

पिछले छह दिन में इस तरह बढ़ा तापमान

तारीख    अधिकतम तापमान 
17 मई     42
16 मई     41
15 मई     41
14 मई     38
13 मई     37
12 मई     36

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में लू का कहर - फोटो : संवाद
2011 के बाद मई में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में बारिश नहीं होगी और लू चलेगी। तापमान 41 से 43 के बीच ही रहेगा। अगले पांच दिनों तक ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। - प्रो. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें