फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मां, मैं स्कूल नहीं जाऊंगी, सर करते हैं गंदी-गंदी बातें, छात्राओं ने खोला इश्तियाक का घिनौना चैप्टर

Fri, 09 Sep 2022 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छात्राओं ने एक शिक्षक की घिनौनी करतूत का राजफाश किया है। दरअसल, छात्रा ने अपनी मां से कहा कि हम स्कूल नहीं जाएंगे, सर क्लास में गंदी, गंदी बातें करते हैं। वे शरीर से भी छेड़छाड़ करते हैं। इस प्रकार की शिकायतें करने पर पहले अभिभावक समझते थे कि उनकी बेटियां स्कूल जाने के नाम पर बहाना बना रही हैं। अभिभावकों को  सिर्फ गुरु शिष्य के पाक रिश्ते पर यकीन था। वे अनजान थे कि स्कूल में गुरु नहीं, गुरु घंटाल इश्तियाक किताबों से हटकर एक गंदा चैप्टर पढ़ाता है। आरोपी शिक्षक इश्तियाक दो वर्षों से अपने गंदे चैप्टर को पढ़ाई के दौरान पढ़ाता था। उसको अपने अंजाम का पता नहीं था लेकिन जब उसकी करतूतों का भांडा कमालपुरी ढकिया मार्ग स्थित जूनियर हाईस्कूल में फूटा तो लोगों की समझ में आ गया कि इश्तियाक गुरु नहीं कुछ और भी है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
परेशान अभिभावकों के समूह ने शिक्षक की शिकायत की तो अन्य शिक्षकों ने उससे दूरी बना ली। गांव की सहमी छात्राओं ने गुरु घंटाल के बंद चैप्टर के पन्नों को खोलना शुरू कर दिया है। प्यार का ककहरा पढ़ाने वाला इश्तियाक अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले आरोपी मूंडापांडे स्थित एक स्कूल में तैनात था।  पुलिस भले ही आरोपी शिक्षक  को पकड़ने में देर लगा रही है लेकिन उसकी करतूत कई गांव के लोगों
ने पकड़ ली है। अन्य स्कूलों के शिक्षक भी अनुदेशक इश्तियाक का नाम लेने से परहेज कर रहे हैं।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : social media
मोबाइल की अंतिम लोकेशन दुलहापुर, छह लोगों ने दिया बयान
पुलिस ने आरोपी शिक्षक इश्तियाक को पकड़ने के लिए उसकी सीडीआर मंगाई है। आरोपी की अंतिम लोकेशन बुधवार को दुलहापुर अपने गांव में थी। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी इश्तियाक के खिलाफ धारा 354 के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में छह अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें