फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चौकी में मेरे पति को टॉर्चर किया, उनकी तबीयत...', फल विक्रेता की पत्नी के आरोपों पर पुलिस ने किया ये दावा

Tue, 21 Jan 2025 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

संभल में पुलिस चौकी में फल विक्रेता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि हार्टअटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
1 of 9
sambhal news - फोटो : अमर उजाला
संभल में लेनदेन के विवाद में सोमवार दोपहर रायसत्ती पुलिस चौकी लाए गए खग्गूसराय निवासी फल विक्रेता इरफान (45) की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों चौकी पहुंचकर हंगामा किया। लोगों के आक्रोश को देख पुलिसकर्मी चौकी छोड़कर भाग गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह से समझाया। पुलिस का दावा है कि इरफान की मौत हार्टअटैक से हुई है। इरफान की पत्नी रेशमा ने कहना है कि दोपहर 12:30 बजे एक दरोगा और चार सिपाही उनके घर पहुंचे थे। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसके पति को धक्का देते हुए चौकी ले गए थे। जब तक उनका बेटा चौकी पहुंचा तो इरफान की मौत हो चुकी थी और उनका शव फर्श पर पड़ा हुआ था। 

 
विज्ञापन

2 of 9
संभल की पुलिस चाैकी में युवक की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
कहा कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं थी। दो दिन पहले ही वह अस्पताल से घर आए थे। पुलिस ने उनको इतना टॉर्चर किया कि उनकी जान चली गई। रेशमा ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि लेनदेन के मामले में जांच पड़ताल के लिए इरफान को चौकी बुलाया गया था। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इरफान की मौत हो गई। पुलिस पर टॉर्चर करने के आरोप गलत है।
विज्ञापन

3 of 9
संभल की पुलिस चाैकी में युवक की माैत के बाद परिजन - फोटो : संवाद
चौकी खाली...घंटेभर तक चला हंगामा
रायसत्ती पुलिस चौकी पर इरफान की मौत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ असमोली कुलदीप सिंह गुस्साए परिजनों को समझाने में लगे तो करीब एक घंटे की कोशिश के बाद परिजन शांत हुए और शव को पुलिस चौकी से बाहर निकाला गया। फल विक्रेता इरफान के बेटे अफनान ने बताया कि उन्होंने नखासा थाने में दरोगा और चार सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

4 of 9
संभल की युवक की माैत के बाद पुलिस चाैकी पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
तहरीर में आरोप है कि इरफान को मारते हुए घर से ले गए थे और चौकी में भी डराया गया। इससे उसके पिता की हालत बिगड़ गई। जिससे उनके पिता की मौत हो गई। अफनान का कहना है कि उनके पिता की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मी हैं। इसलिए कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यवाहक थाना प्रभारी शाह फैसल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन

5 of 9
संभल की पुलिस चाैकी में युवक की माैत के बाद हालात - फोटो : संवाद
बहन-भांजे के लेनदेन के विवाद में चली गई इरफान की जान
इरफान की बहन शफीक बेगम ने अपने बेटे अरकान को रुपये दिए थे। इस मामले में इरफान बिचौलिया थे। जब अरकान ने रुपये नहीं दिए तो शफीक बेगम ने अपने बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें यह भी उल्लेख किया था कि दो लाख रुपये इरफान के हाथ से दिए गए थे। इरफान का इतना ही दोष था कि उन्होंने दो लाख रुपये अपने हाथ में लेकर अरकान को दिए थे। मां बेटे का लेनदेन था लेकिन पुलिस इरफान को पकड़कर चौकी ले गई। जबकि अरकान को पकड़ा नहीं गया। इरफान की पत्नी रेशमा ने पुलिसकर्मियों को बताया था कि उनके पति ह्दय रोगी हैं और उन्हें न ले जाएं। इसके बाद भी पुलिसकर्मी पुलिस चौकी ले गए।
विज्ञापन

6 of 9
संभल की पुलिस चाैकी में युवक की माैत - फोटो : संवाद
पूर्व आईपीएस ने संभल पुलिस की शिकायत डीजीपी से की
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने इरफान की मौत मामले में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। संभल पुलिस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी पर भ्रामक सूचना फैलाने का हवाला देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस चेतावनी के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी ने डीजीपी से संभल पुलिस की शिकायत की है। जिसमें कहा है कि उन्हें पुलिस द्वारा कार्रवाई के नाम पर सार्वजनिक धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
संभल की पुलिस चाैकी में युवक की माैत के बाद पहुंचे एसपी केके विश्नोई - फोटो : संवाद
पुलिस के टॉर्चर से मौत की सूचना हुई वायरल, दी गई चेतावनी
इरफान की मौत दोपहर करीब एक बजे हुई थी। शाम होने तक सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट वायरल होने लगीं। जिसमें पुलिस द्वारा टॉर्चर किए जाने से इरफान की मौत की जानकारी लिखी गई। इन तमाम पोस्ट पर संभल पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से भ्रामक खबरें नहीं फैलाने और पोस्ट डिलीट करने की चेतावनी सभी पोस्ट करने वाले यूजर्स को दी गई।

इसके बाद भी देररात तक भ्रामक सूचना वायरल होती रहीं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा कि इरफान की मौत हार्टअटैक से हुई है और इसकी वीडियो भी इरफान के परिजनों को दिखाई गई है। 

 

8 of 9
सांसद जियाउर्रमान बर्क - फोटो : सांसद जियाउर्रमान बर्क
सांसद ने एक्स पर कहा-कब तक लोगों की जान जाती रहेगी
कब तक लोगों की जान जाती रहेगी, कब तक अत्याचार होता रहेगा। संविधान का तकाजा है यतीम बच्चों व पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। यह बातें संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखी है। सांसद ने लिखा है कि पुलिस का स्लोगन है सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा लेकिन मालूम नहीं यह कैसी सुरक्षा है और कैसा संकल्प है कि हिरासत में आदमी की मौत हो जाती है। पुलिस के माथे पर ये दाग पहली बार नहीं लगा है। जिस तरह के हालात हैं वैसे लगता नहीं है कि आखिरी बार है। यह हत्या है।
विज्ञापन

9 of 9
संभल की पुलिस चाैकी - फोटो : संवाद
यूपी पुलिस का स्लोगन है- सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा। पता नहीं यह कैसी सुरक्षा और कैसा संकल्प है कि हिरासत में एक आदमी की मौत हो जाती है। पुलिस के माथे पर ये दाग पहली बार नहीं लगा है। जिस तरह के हालात हैं वैसे लगता नहीं है कि आखिरी बार है। यह हत्या है। - जियाउर्रहमान बर्क, सांसद



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें