फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह पहले तक गुलजार रहते थे शहर के ये चर्चित स्थान, अब सूने हैं सब, तस्वीरों में देखें मुरादाबाद का ताजा हाल

Tue, 25 Aug 2020 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 13
मुरादाबाद में लॉकडाउन से पहले और बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जहां दुनिया भर के देशों के विकास की रफ्तार रुक गई, वहीं लोगों की जीवन शैली में भी इससे बदलाव आया है। कोरोना महामारी के कारण इस साल 24 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लगाया गया, इसके बाद अनलॉक लागू किया गया। लॉकडाउन के बाद अब शुरू हुए अनलॉक में जीवन सामान्य तो होने लगा है, मगर कोरोना का असर अभी भी साफ नजर आता है। सामाजिक दूरी के साथ ही लोगों के चेहरे पर अब मास्क ने जगह ले ली है। इन पांच माह के दौरान ही जैसे दुनिया बदल गई। आइए आपको मुरादाबाद की लॉकडाउन से पहले और बाद की तस्वीरें दिखाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 13
लॉकडाउन से पहले - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित गांगन पर गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ये नजारा लॉकडाउन से पहले का है। अब यहां सन्नाटा पसरा रहता है। 
 
विज्ञापन

3 of 13
लॉकडाउन से पहले - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के लालबाग स्थित काली माता मंदिर में लॉकडाउन से पहले आरती के दौरान मौजूद लोग 

4 of 13
लॉकडाउन के बाद - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के लालबाग स्थित काली माता मंदिर में लॉकडाउन के बाद मंदिर में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन

5 of 13
लॉकडाउन से पहले - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के चौमुखा बाजार पुल बाजार में लॉकडाउन से पहले के हालात
 
विज्ञापन

6 of 13
लॉकडाउन के बाद - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के चौमुखा बाजार पुल बाजार में लॉकडाउन के बाद सूनी पड़ी मार्केट, दुकानों पर लटके ताले।
 
विज्ञापन

7 of 13
लॉकडाउन से पहले - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के अमरोहा गेट मंडी चौक मार्ग पर लॉकडाउन से पहले लगा जाम।

8 of 13
लॉकडाउन के बाद - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के अमरोहा गेट मंडी चौक मार्ग पर लॉकडाउन के बाद की तस्वीरें। इस मार्ग अब सन्नाटा पसरा रहता है। 

9 of 13
लॉकडाउन से पहले - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कोतवाली मार्ग पर लॉकडाउन से पहले जाम के हालात बने हुए थे। 

10 of 13
लॉकडाउन के बाद - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कोतवाली मार्ग पर लॉकडाउन के बाद सूनी पड़ी मार्केट और सड़कों पर पसरा सन्नाटा।

11 of 13
लॉकडाउन से पहले - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में लॉकडाउन से पहले खुला टाउन हॉल बाजार,यहां पहले काफी चहल-पहल रहती थी। लेकिन अब यहां पर सन्नाटा पसरा रहता है। हालांकि अनलॉक के बाद कुछ बदलाव जरूर आया है, लेकिन लोग कोरोना के डर से कम ही मार्केट में पहुंच रहे हैं। 

12 of 13
लॉकडाउन से पहले - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के बुधबाजार स्थित सुपर मार्केट में लॉकडाउन से पहले दुकानों पर भीड़ लगी रही थी। यहां पैर रखने की जगह तक नहीं मिलती थी। 
विज्ञापन

13 of 13
लॉकडाउन के बाद - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के बुधबाजार स्थित सुपर मार्केट में लॉकडाउन के बाद सूनी पड़ी मार्केट। हालांकि जब से अनलॉक लागू हुआ है, कुछ राहत जरूर मिली है, लोग मार्केट तो पहुंच रहे हैं, लेकिन पहले जैसा माहौल नहीं देखने को मिल रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें