फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कड़ाके की ठंड और प्रदूषण से बढ़ी परेशानी, मंगलवार तक जारी रहेगी तापमान में गिरावट

Mon, 21 Dec 2020 12:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मुरादाबाद में सर्दी - फोटो : ANI
मुरादाबाद में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद भी प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार शाम को छाए कोहरे की वजह से मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार कर गया। रात 9 बजे शहर का एक्यूआई 416 दर्ज किया गया, जो देश में दूसरे नंबर पर था। पहले स्थान पर 454 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ मुजफ्फरपुर रहा।

 
विज्ञापन

2 of 5
winter in moradabad - फोटो : ANI
जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, मुरादाबाद की वायु में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। लगातार तीन दिन से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दिन में प्रदूषण लाल रंग में था, जो रात को मैरून रंग में पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार अवैध पीतल भट्ठियों और ई-कचरे से निकलने वाला प्रदूषण वातावरण में फैल नहीं पा रहा है। वह वातावरण में एक परत के रूप में छाया हुआ है। प्रदूषण की यह स्थिति स्वस्थ व्यक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
winter in moradabad - फोटो : ANI
यात्रियों का कहना है कि भारी कोहरे के कारण शहर की सड़कों पर दृश्यता कम होने से उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहन चलाने के दौरान चालकों को रास्ता ठीक से नहीं दिखता, जिसके कारण खतरा बना रहता है। एक यात्री ने बताया कि इस कड़कड़ाती ठंड के मौसम में घर के बाहर कदम रखना मुश्किल हो गया है।

 

4 of 5
winter in moradabad - फोटो : ANI
वायु प्रदूषण में भारी कणों की मात्रा अधिकतम 500 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर के साथ नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की मात्रा भी मानक से करीब तीन गुना अधिक हो गई। पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 500, औसत 416 और न्यूनतम 335 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 10 का अधिकतम स्तर 500, औसत 351 और न्यूनतम 196 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 143, औसत 58 और न्यूनतम 28 दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
winter in moradabad - फोटो : ANI
रविवार को दिनभर गलन के बाद शाम से ही कड़ाके की ठंड से शहरवासी कांपने लगे। मौसम विभाग ने मंगलवार तक गलन, शीतलहर और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को दिन में कुछ समय के लिए धूप निकलेगी, लेकिन सर्दी हवाओं की वजह से तपिश का असर कम होगा। सोमवार सुबह कोहरा भी छाया रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें