मुरादाबाद में ड्रोन की दहशत के बाद पहरा देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मझोला क्षेत्र के लाइन पार मंडी समिति एकता कॉलोनी, प्रीतम नगर, पैपटपुरा, आजाद नगर, चौहानों की मिलक, मैनाठेर की मिलक में रात साढ़े दस बजे युवाओं की टोलियां गली मोहल्लों में पहरेदारी कर रही हैं। इन कॉलोनियों में अनजान लोगों को देखकर उनकी आईडी देख कर रहे हैं। शहर के आउटर इन मोहल्लों में ड्रोन और चोरों की ऐसी दहशत है कि महिलाएं और बच्चे भी नहीं सो पा रहे हैं। इसी तरह गागन तिराहे के पास गुलशन गंज में भी युवाओं ने टोलियां बनाकर घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।