फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: यहां दिखा पुलिस पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख और ताहिर हुसैन का भाई

Mon, 02 Mar 2020 04:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 5
ताहिर हुसैन-मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हिंसा मामले में पार्षद ताहिर हुसैन का नाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में स्थित उसके गांव पौरारा में भी दहशत का माहौल है। गांव में दिल्ली या हरियाणा के नंबर की गाड़ी देखकर ग्रामीणों में चर्चाएं होने लगती हैं। गांव में चर्चा है कि ताहिर के भाई नजर हुसैन और हिंसा के दौरान सिपाही पर पिस्टल तानने के आरोपी शाहरुख को शनिवार को एक शादी समारोह में देखा गया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शादी में दस पंद्रह मिनट के लिए आए थे। हालांकि पुलिस ने ऐसी जानकारी से इनकार किया है। दिल्ली के चांदबाग में हुई हिंसा का आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन मूल रूप से अमरोहा जिले के गांव पौरारा का रहने वाला है। हिंसा में ताहिर का नाम सामने आने के बाद पौरारा गांव सुर्खियों में है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली हिंसा को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गांव में दिल्ली और हरियाणा के नंबर की गाड़ी पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है। यहां के लोगों को दिल्ली पुलिस के छापा मारने का डर सता रहा है। 
 

4 of 5
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : Social Media
वहीं ग्रामीणों में चर्चा यह भी है कि शनिवार दोपहर गांव में एक शादी समारोह में ताहिर का भाई नजर हुसैन और सिपाही पर पिस्टल तानने का आरोपी शाहरुख आए थे। दोनों पल्सर बाइक से पहुंचे थे। करीब दस से पंद्रह मिनट रुकने के बाद दोनों वहां से निकल गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई
दोनों सिरसा में भी कुछ देर के लिए रुके थे। एसओ आदमपुर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पौरारा में ताहिर के भाई और आरोपी शाहरुख के आने की कोई सूचना नहीं है और न ही कोई जानकारी है। अभी दिल्ली पुलिस भी पौरारा नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें