फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: घर के अंदर बिखरा था खून ही खून, कमरे का नजारा देख निकली बहन की चीख, दरिंदे ने युवती को दी दर्दनाक मौत

Thu, 12 Nov 2020 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जिले के कटघर थाना इलाके के सैनी वाली मिलक में बुधवार शाम किसान की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय परिवार के लोग खेत पर गए थे। किसान की दूसरी बेटी घर लौटी तो उसने अपनी बहन की लाश घर में पड़ी देखी। युवती के गले पर गहरे घाव थे और घर में दूर तक खून बिखरा था। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कटघर के सैनी वाली मिलक में किसान विष्णु सैनी का परिवार रहता है। किसान की चार बेटियां और दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को किसान, उसकी पत्नी और बेटे व बेटियां खेत पर गए थे। घर में केवल चौथे नंबर की बेटी पूजा (22) मौजूद थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजन खेत से घर लौटे। सबसे पहले छोटी बेटी पूनम घर पहुंची। उसने अपनी बहन पूजा को आवाज दी, लेकिन पूजा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पूनम कमरे के अंदर पहुंची तो बहन की लाश पड़ी देख उसके होश उड़ गए। 
 

4 of 5
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने चीख पुकार मचा दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए और कुछ ही देर में परिजन भी घर आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर के अंदर युवती की हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फिलहाल परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस को जानकारी देती मृतक की बहन - फोटो : अमर उजाला
बावजूद इसके पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल में जुटी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि एक युवती की लाश घर के अंदर मिली है। उसके गले पर चोटों के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें