मुरादाबाद में अमर उजाला और रत्नदीप ज्वैलर्स की ओर से एमआईटी परिसर में आयोजित डांडिया नाइट में लोगों ने जमकर धमाल मचाया। गायिका विनती सिंह की बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियों पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग देर रात तक परिवार के साथ थिरकते रहे। रोशनी, संगीत और डांडिया की खनक से पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोशनी के त्योहार दिवाली से पहले शुक्रवार की शाम एमआईटी परिसर संगीत और उल्लास से सराबोर हो उठा। चारों ओर सजी रोशनी, पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे लोग और हाथों में डांडिया की खनकती छड़ियां... मौका था अमर उजाला और रत्नदीप ज्वैलर्स की ओर से आयोजित डांडिया नाइट का। जैसे-जैसे संगीत की लय तेज हुई, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह भी परवान चढ़ता गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
गायक विनती सिंह की सुरीली आवाज ने ऐसा समां बांधा कि बच्चे, युवा क्या बुजुर्ग सभी परिवार के साथ देर रात तक थिरकते रहे। हर तरफ डांडिया की ताल, गीतों की गूंज और लोगों की खिलखिलाहट सुनाई देती रही। मुख्यअतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, डॉ. सीपी सिंह, अक्षत रस्तोगी, गौरव अरोरा, शिल्पी अरोरा, सलिल सक्सेना, शुभम सक्सेना ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
3 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
इसके बाद मंच से संगीत की महफिल सजी तो परिसर में मौजूद लोगों के कदम अपने आप थिरकने लगे। विनती सिंह ने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों की एक के बाद एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उनकी आवाज और गीतों की धुन पर दर्शक देर तक खुद को रोक नहीं सके।
4 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
कभी हाथों में डांडिया लेकर जोड़े गोल घेरा बनाकर नृत्य करते दिखे तो कभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ लोग गीतों पर झूमते नजर आए। विनती सिंह ने 'ढोल बाजे-ढोल बाजे, की धाम धाम बाजे ढोल', 'ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए' और मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है',' बोलो तारा रा रा, तारा रा रा जैसे गीतों से माहौल में अलग ही रंग भर दिया।
विज्ञापन
5 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
ये रहे मौजूद
सतीश अरोड़ा, गौरव गुप्ता, राजू सैनी, रविंद्र सिंह, सीए नितिन अग्रवाल, महीपाल शर्मा, राहुल सिंह, अलख शर्मा, कुंवर दीप गुप्ता, रोहित गर्ग, अंजलि गुप्ता, अवनीश कुमार सिंह, सोना गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
मोहित खन्ना ने भोजपुरी गीतों से बांधा समां
विनती सिंह की टीम में शामिल मोहित खन्ना ने भी आवाज से समां बांध दिया। खासकर भोजपुरी गाने सुनाकर लोगों झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने तू लगावेलू जब लिपस्टिक समेत कई भोजपुरी गीत सुनाए। जिसपर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
7 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
लकी ड्रॉ के पांच विजेताओं को मिला चांदी का सिक्का
कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया। इसके लिए दिए गए कूपनों में से पांच विजेताओं के नाम निकाले गए। पांचों विजेताओं को चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। इसमें निधि, तानिश गांधी, विक्की, रति और अंश शर्मा शामिल रहे। विजेताओं के नाम सामने आते ही परिसर तालियों से गूंज उठा।
8 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
प्रियंका-शिशिर को मिला बेस्ट कपल का खिताब
डांडिया नाइट में बेस्ट कपल, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट आउटफिट, बेस्ट डांसिंग कपल भी चुने गए। प्रियंका अग्रवाल-शिशिर गुप्ता को बेस्ट कपल चुना गया। जबकि तान्या शर्मा को बेस्ट ज्वैलरी का खिताब मिला। इसके अलावा बेस्ट आउटफिट मुस्कान, बेस्ट डांसिंग कपल हरीश और दीक्षा को चुना गया।
9 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
विनती सिंह के साथ सेल्फी की मची रही होड़
डांडिया नाइट में गायिका विनती सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ सी मची रही। कार्यक्रम के दौरान वह कुछ देर के लिए मंच से नीचे उतरी तो युवक और युवतियां सेल्फी लेने पहुंच गई।
10 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
अमर उजाला डांडिया नाइट के हमसफर
मुख्य प्रायोजक रत्नदीप ज्वैलर्स, जिज्ञासा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, डीएमआर हॉस्पिटल एंड डीएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट्स, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, गणपति प्लाइवुड एंड हार्डवेयर स्टोर।
11 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
अन्य सहयोगी संस्थान आनंद कुमार प्यारेलाल ज्वैल्स, सीए नितिन कुमार अग्रवाल, परंपरा ग्रुप, प्रेम चुनरिया, प्रेम टूर एंड ट्रेवल्स, एमई बाय रुद्राक्ष इलेक्ट्रिकल्स, जीनियस स्टेट इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, अवनीश्री इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, मे. श्री शिव अर्चना एंड बैंकर्स बिलारी रहे।
12 of 13
मुरादाबाद में अमर उजाला की डांडिया नाइट में शामिल लोग
- फोटो : संवाद
इसके अलावा एयरडैश ट्रैवल्स एंड इवेंट, प्लैनेट होंडा मुरादाबाद, मानसरोवर फिजियोथैरेपी एवं एक्यूप्रेशर सेंटर, शक्ति भटनागर, इंडिमैक फार्मा, होटल द फोर्ट, द ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, किड्स जी हर्ष प्ले स्कूल, एसआरएन सर्जिकल्स, नवतप बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड थे।