फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों में शोक की लहर: क्रिकेट के मैदान में एक और क्रिकेटर की मौत, जीत की खुशी में आया हार्ट अटैक; Video

Sun, 12 Oct 2025 05:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

अहमर खां लंबे समय तक दिल्ली के सुहानी क्लब और उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम से खेल चुके थे। वे राज्य स्तर पर सीनियर क्रिकेटर के रूप में जाने जाते थे और कई मौकों पर मशहूर स्पिनर पीयूष चावला के साथ भी मैदान साझा कर चुके थे। 
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट के मैदान पर क्रिकेटर की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुरादाबाद स्थित बिलारी में क्रिकेट मैदान पर खेलते-खेलते एक सीनियर खिलाड़ी की जिंदगी थम गई। रविवार को चल रहे वेटरन क्रिकेट मैच के दौरान 50 वर्षीय अहमर खां की गेंदबाजी करते वक्त हार्ट फेल होने से मौत हो गई। अहमर मुरादाबाद के एकता विहार कॉलोनी के रहने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 6
अहमर खां - फोटो : अमर उजाला
खेल प्रेमियों में शोक की लहर
साथी खिलाड़ियों के अनुसार अहमर अपनी टीम की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे तभी अचानक मैदान पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

3 of 6
किक्रेटर पीयूष चावला - फोटो : PTI
स्पिनर पीयूष चावला के साथ भी कर चुके मैदान साझा
अहमर खां लंबे समय तक दिल्ली के सुहानी क्लब और उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम से खेल चुके थे। वे राज्य स्तर पर सीनियर क्रिकेटर के रूप में जाने जाते थे और कई मौकों पर मशहूर स्पिनर पीयूष चावला के साथ भी मैदान साझा कर चुके थे। उनके निधन पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने गहरा दुख जताया है। अहमर खां अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को छोड़ गए हैं।

4 of 6
अहमर खां - फोटो : अमर उजाला
जीवन के अंतिम ओवर दिलाई टीम को जीत
आखिरी ओवर में संभल को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। अहमर ने आखिरी ओवर फेंकते हुए महज पांच रन दिए और मुरादाबाद की टीम को 13 रन से जीत दिलाई। टीम के सभी खिलाड़ी जीत की खुशी मना रहे थे इसी दौरान अहमर जमीन पर गिर पड़े। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते उनकी मैदान पर ही जान चली गई। मौके पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक अहमर की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर साथी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
साथी खिलाड़ियों डॉक्टरों ने भी की बचाने की कोशिश
मुरादाबाद की टीम के अन्य खिलाड़ी डॉ. अंकित वर्मा और डॉ. फरहान खान ने अहमर खां के गिरते ही तत्काल उन्हें सीपीआर देना शुरू कर दिया। हालत में सुधार न होने पर साथियों ने उन्हें तुरंत बिलारी नगर में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। बाद में साथी खिलाड़ी उन्हें सीएचसी बिलारी भी ले गए, लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल में मौजूद साथी - फोटो : अमर उजाला
एक दवा कंपनी बतौर एमआर काम कर रहे थे अहमर खां
निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अहमर खां की मौत हार्ट अटैक से हुई है। खिलाड़ी की मौत की खबर फैलते ही चीनी मिल मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी, सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह सहित कई लोग निजी अस्पताल पहुंच गए। अहमर खां एक दवा कंपनी में एमआर के रूप में काम करते थे। वह करीब 10 वर्षों से अपनी टीम के लिए नियमित रूप से क्रिकेट खेल रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें